{"_id":"5b35d51e4f1c1b2b428b74f8","slug":"union-minister-ananth-kumar-hegde-controversial-speech","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री की नजर में पीएम मोदी हैं बाघ, विपक्ष कौवा-बंदर और गधों का जमावड़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केंद्रीय मंत्री की नजर में पीएम मोदी हैं बाघ, विपक्ष कौवा-बंदर और गधों का जमावड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
अनंत कुमार हेगड़े, केंद्रीय मंत्री
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादित बयान देने में माहिर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने बेंगलुरु में एक सभा के दौरान फिर से विवादित बयान देकर नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है। ऐसा नहीं है कि पहली बार मंत्री हेगड़े ने बदजुबानी की है। हेगड़े ने एक कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टाइगर बताते हुए विपक्ष की तुलना बंदर, कौवा, भालू और गधे से कर दी है। हेगड़े के बयान की विपक्षी दलों ने कड़ी आलोचना की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब हम प्लास्टिक की कुर्सियों का इस्तेमाल बैठने के लिए कर रहे हैं। यह स्थिति कांग्रेस पार्टी की वजह से आई है। यदि बीजेपी कई दशक तक सत्ता में रही होती तो अब तक लोगों को चांदी की कुर्सियों पर बैठने को मिलता। वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं। हमारे विपक्षी एक साथ आ गए हैं। कौवे, बंदर, भालू, लोमड़ी और अन्य सब एक साथ आ गए हैं। उन्होंने कहा कि 'एक तरफ टाइगर खड़ा है तो दूसरी ओर बंदर और गधे हैं, वर्ष 2019 में आपको यह फैसला करना है कि टाइगर की जीत हो या बंदर और गधे की।' हेगड़े के इस बयान के बाद राज्य में सियासी पारा गर्म हो गया है। कांग्रेस और जेडीएस ने हेगड़े को केंद्रीय मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
बता दें कि हेगड़े पहले भी कई विवादित बयान दे चुके हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान हेगड़े ने राहुल गांधी के लगातार मंदिरों में जाने को लेकर 'खोटा हिंदुत्ववादी' की संज्ञा दी थी। हेगड़े ने कहा था कि पिछले 60-70 सालों से आरएसएस कोशिश कर रहा है कि लोग हिंदुत्व के मूल को समझें, कम से कम मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और राहुल गांधी इसे अब तो समझ रहे हैं लेकिन आपको ये चीजें अपनी आदत में लानी पड़ती हैं, सिर्फ कहने भर से आप हिंदू नहीं हो जाते हैं। आप केवल 'खोटा हिंदुत्ववादी' हैं।
विज्ञापन