फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister Amit Shah visits bereaved Tamilisai at her residence consoles her on father death

Amit Shah: तमिलनाडु में कांग्रेस नेता के निधन पर संवेदना प्रकट करने पहुंचे अमित शाह, संघ के नेता से की मुलाकात

Fri, 11 Apr 2025 01:20 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 11 Apr 2025 01:20 PM IST
सार

अमित शाह के दौरे के बाद मीडिया से बात करते हुए तमिलसाई सुंदरराजन ने कहा कि गृह मंत्री ने पहले फोन पर संवेदना प्रकट की थी और आज वे आवास पर संवेदना प्रकट करने आए।

विज्ञापन
Union Minister Amit Shah visits bereaved Tamilisai at her residence consoles her on father death
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तमिलनाडु दौरे पर हैं। शुक्रवार को अमित शाह कांग्रेस नेता कुमारी आनंदन के सालिग्रामम स्थित आवास पर पहुंचे और उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। गौरतलब है कि कुमारी आनंदन की बेटी तमिलसाई सुंदरराजन भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल हैं। कुमारी आनंदन का निधन 9 अप्रैल को हुआ था। 
विज्ञापन


व्यस्त कार्यक्रम के बीच पूर्व राज्यपाल के आवास पहुंचे अमित शाह
तमिलनाडु में अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच अमित शाह शुक्रवार सुबह जिस होटल में ठहरे थे, वहां से डॉ. तमिलसाई सुंदरराजन के घर पहुंचे। वहां उन्होंने कुमारी आनंदन को श्रद्धांजलि अर्पित की। कुमारी आनंदन एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता थे, जिनका उम्र संबंधी बीमारियों के चलते 93 साल की उम्र में निधन हो गया था। कुमारी आनंदन जहां कांग्रेस से जुड़े थे, वहीं उनकी बेटी तमिलसाई सुंदरराजन छात्र जीवन से ही भाजपा से जुड़ी हैं। आनंदन को श्रद्धांजलि देने के बाद अमित शाह ने कुछ समय आनंदन के परिजनों के साथ बिताया और संवेदना प्रकट की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi: रोजगार प्रोत्साहन योजना पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी से पूछा सवाल, कहा- क्या यह एक और जुमला है?
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह के दौरे के बाद मीडिया से बात करते हुए तमिलसाई सुंदरराजन ने कहा कि गृह मंत्री ने पहले फोन पर संवेदना प्रकट की थी और आज वे आवास पर संवेदना प्रकट करने आए। तमिलसाई सुंदरराजन कहा कि 'मैं अमित शाह, पीएम मोदी और अन्य भाजपा नेताओं और कैडर को धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने ये जानने के बाद कि वे किस पार्टी से ताल्लुक रखते हैं, मेरे पिता के निधन पर संवेदना प्रकट की।' 

संघ नेता से मिले अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने चेन्नई में संघ के नेता और तुगलक पत्रिका के संपादक एस गुरुमूर्ति से भी मुलाकात की। पहले गुरुमूर्ति से अमित शाह की मुलाकात आज शाम में होनी थी, लेकिन शाह शुक्रवार सुबह ही एस गुरुमूर्ति के आवास पर पहुंच गए। दोनों के बीच विस्तृत बातचीत हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed