{"_id":"5a1d87cc4f1c1bf4688be14b","slug":"union-minister-alphons-refuses-to-take-safety-of-y-category","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री अल्फोंस ने वाई श्रेणी की सुरक्षा लेने से मना किया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केंद्रीय मंत्री अल्फोंस ने वाई श्रेणी की सुरक्षा लेने से मना किया
एजेंसी / नई दिल्ली
Updated Tue, 28 Nov 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
अल्फोंस कन्नाथानम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय पर्यटन, सूचना और तकनीकी मंत्री अल्फोंस कन्नाथानम ने वाई-श्रेणी की सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया है। अल्फोंस ने पीएसओ के साथ अपनी कार में चलने का फैसला किया है। मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, अल्फोंस ने कहा है कि उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा की जरूरत नहीं है और यह संसाधनों की अनावश्यक बर्बादी है।
पढ़ें- केन्द्रीय मंत्री बोले- पेट्रोल खरीदने वाले भूखे नहीं मर रहे, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी
केंद्रीय मंत्री इस चीजों को लेकर बहुत सजग हैं। वह बिजनेस क्लास में यात्रा नहीं करते हैं। यात्रा के दौरान सरकारी गेस्ट हाउस छोड़कर वह कहीं और नहीं ठहरते हैं। इसके साथ ही अपनी निजी काम के लिए सरकारी वाहन का प्रयोग नहीं करते हैं।
विज्ञापन
मंत्री के करीबी एक अधिकारी ने कहा, ‘उन्होंने यहां तक की अपनी वाई कैटेगरी की सुरक्षा नहीं ली जिसके वह पात्र हैं।’ इतना ही नहीं जब उनके आधिकारिक बंगले की मरम्मत हो रही थी उस दौरान उन्होंने सरकारी अशोका होटल में रहने की बजाए केरल हाउस में ठहरने को चुना। इससे पहले 25 नवंबर को वह अपने निजी वाहन से अपने मंत्रालय ट्रांसपोर्ट भवन गए थे। खुद वाहन चला कर मंत्रालय पहुंचे अल्फोंस को सीआईएसएफ कर्मी ने घुसने से रोक दिया था। सोमवार को राज्यसभा की शपथ लेने वाले अल्फोंस जब रविवार को काम पर होते हैं तो अपने स्टाफ को नहीं बुलाते हैं।