{"_id":"60ab858a8ebc3e899857424e","slug":"union-min-narendra-singh-tomar-says-the-kind-of-kamal-nath-statement-shows-their-character","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासत : कमलनाथ के बयान पर भड़के तोमर, कहा- महामारी के दौर में अपना चरित्र दिखा रही है कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सियासत : कमलनाथ के बयान पर भड़के तोमर, कहा- महामारी के दौर में अपना चरित्र दिखा रही है कांग्रेस
Mon, 24 May 2021 04:23 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 24 May 2021 04:23 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कमलनाथ जिस प्रकार के घटिया वक्तव्य दे रहे हैं, उससे कांग्रेस का चरित्र स्पष्ट होता है।
विज्ञापन
नरेंद्र सिंह तोमर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता कमलनाथ के कोरोना वैरिएंट को लेकर दिए गए बयान पर भारतीय जनता पार्टी के नेता लगातार हमलावर हैं। इसी क्रम में सोमवार को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर कोरोना महामारी के इस दौर में गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार कर रही है। कमलनाथ जिस प्रकार के घटिया वक्तव्य दे रहे हैं, उससे कांग्रेस का चरित्र स्पष्ट होता है।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान ने भी कमलनाथ पर बोला हमला
शिवराज सिंह ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा, ''कांग्रेस आग लगाने की तैयारी में लगी है। कमलनाथ, जवाब देना पड़ेगा। आप मौत का उत्सव मना रहे हो? शिवराज ने कहा कि कैसे भी अराजकता का तांडव हो जाए इस प्रयास में आप और आपकी पार्टी लगी है। मैं सोनिया गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या वे कमलनाथ के आग लगाने वाले बयान से सहमत हैं? अगर नहीं सहमत हैं तो धृतराष्ट्र की तरह आंखें बंद कर के क्यों बैठी हैं।''
विज्ञापन
जानिए क्या कहा था कमलनाथ ने
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कोरोना को लेकर बड़ा बयान दिया था जिसके बाद से राज्य की राजनीति गरमा उठी। उन्होंने शुक्रवार (21 मई) को एक वर्चुअल प्रेस वार्ता के दौरान कहा था कि दुनियाभर में देश की पहचान इंडियन कोरोना के नाम से बन गई है।
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने आगे कहा था कि 'इसकी शुरुआत चीनी कोरोना से हुई थी। अब यह भारतीय वेरिएंट कोरोना है। आज, भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री कोविड-19 के भारतीय संस्करण से डरते हैं। हमारे वैज्ञानिक इसे भारतीय संस्करण कह रहे हैं। सिर्फ भाजपा के सलाहकार ही नहीं मान रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वे (सरकार) कोविड से नहीं लड़ रहे हैं बल्कि आलोचना से लड़ रहे हैं, कुछ पत्रकारों को भी हिरासत में लिया गया है। वह छवि बनाने में लगे हुए हैं न कि कोविड प्रबंधन में। कल, मैंने उन लाशों के बारे में जानकारी मांगी थी जो दाहगृहों में लाए गए थे। वो दुनिया से झूठ बोल रहे हैं और मध्यप्रदेश इसका एक उदाहरण है।
कमलनाथ ने कहा कि मैंने खुद गणना की है, अखबारों में 26 जिलों की जानकारी थी और बाकी जिलों से जानकारी जुटाई। मार्च और अप्रैल में दाहगृहों में एक लाख 27 हजार शव पहुंचे थे। मेरे हिसाब से इनमें से 80 फीसदी लोगों की मौत कोविड की वजह से हुई थी।