{"_id":"641e543e8d0abfbe0c0b7bb3","slug":"union-leader-indresh-kumar-raised-the-demand-for-uniform-civil-code-for-justice-to-all-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uniform Civil Code: संघ नेता इंद्रेश कुमार ने सभी को न्याय के लिए उठाई समान नागरिक संहिता की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Uniform Civil Code: संघ नेता इंद्रेश कुमार ने सभी को न्याय के लिए उठाई समान नागरिक संहिता की मांग
Sat, 25 Mar 2023 07:24 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sat, 25 Mar 2023 07:24 AM IST
सार
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को फोरम फॉर अवेयरनेस ऑफ नेशनल सिक्योरिटी (एफएएनएस) की ओर से इंद्रेश कुमार का विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया।
विज्ञापन
इंद्रेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने देश में समान नागरिक संहिता के महत्व और इसे लागू करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा, ‘एक राष्ट्र और एक कानून’ देश की जनता के लिए समग्र रूप से न्याय और समानता सुनिश्चित करने में मदद करेगा। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को फोरम फॉर अवेयरनेस ऑफ नेशनल सिक्योरिटी (एफएएनएस) की ओर से इंद्रेश कुमार का विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया।
उन्होंने कहा, दुनिया में ऐसा कोई भी देश नहीं है, जो एक कानून से संचालित नहीं होता। हमें अपनी विविधता के बीच ‘एक राष्ट्र, एक कानून और एक लोग’ के विचार की मिसाल कायम करनी होगी। भारत एकमात्र देश है जहां विभिन्न धर्मों के लोग शांति और सौहार्द के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, दुनिया में ऐसा कोई भी देश नहीं है, जो एक कानून से संचालित नहीं होता। हमें अपनी विविधता के बीच ‘एक राष्ट्र, एक कानून और एक लोग’ के विचार की मिसाल कायम करनी होगी। भारत एकमात्र देश है जहां विभिन्न धर्मों के लोग शांति और सौहार्द के साथ रहते हैं।
विज्ञापन