{"_id":"60e9ae2a8ebc3e3af11656f8","slug":"union-home-secretary-ajay-bhalla-emphasised-for-adherence-to-the-covid-19-protocols-in-hill-stations-and-tourist-locations","type":"story","status":"publish","title_hn":"समीक्षा: हिल स्टेशनों पर कोरोना नियमों के उल्लंघन को लेकर गृह मंत्रालय सख्त, कहा- महामारी अभी खत्म नहीं हुई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
समीक्षा: हिल स्टेशनों पर कोरोना नियमों के उल्लंघन को लेकर गृह मंत्रालय सख्त, कहा- महामारी अभी खत्म नहीं हुई
Sat, 10 Jul 2021 07:56 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 10 Jul 2021 07:56 PM IST
सार
इस बैठक में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने जोर देते हुए कहा कि कोरोना की दूसरी लहर अभी भी जारी है इसलिए सभी राज्यों से अपील है कि वे कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करवाएं। उन्होंने हिल स्टेशनों और पर्यटन स्थलों पर हो रही भीड़ को लेकर भी चिंता जताई।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने शनिवार को राज्य सरकारों द्वारा हिल स्टेशनों और पर्यटन स्थलों में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में भल्ला ने जोर देते हुए कहा कि कोरोना की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है इसलिए सभी राज्यों को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी और अन्य सुरक्षित व्यवहार के संबंध में निर्धारित प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना चाहिए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने हिल स्टेशनों और अन्य पर्यटन स्थलों पर कोविड-19 के संबंध में अनुकूल व्यवहार नहीं अपनाये जाने के मामलों पर शनिवार को चिंता जताते हुए कहा कि महामारी की दूसरी लहर अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि गृह सचिव ने हिल स्टेशनों और पर्यटन स्थलों पर कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकारों द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा की। बैठक में गोवा, हिमाचल प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तराखंड तथा पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के हालात और टीकाकरण के प्रबंधन पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में यह संदेश दिया गया कि देश में विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में दूसरी लहर अलग-अलग स्तर पर है और कुल मिलाकर संक्रमण दर में गिरावट आई हो सकती है, लेकिन राजस्थान, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड तथा हिमाचल प्रदेश में संक्रमण की दर 10 प्रतिशत से अधिक है, जो चिंता की बात है।
वक्तव्य के अनुसार, केंद्रीय गृह सचिव ने हिल स्टेशनों और पर्यटन स्थलों पर कोविड अनुकूल व्यवहार नहीं होने की खबरों के मद्देनजर चिंता जाहिर की। भल्ला ने कहा कि कोविड की दूसरी लहर अभी समाप्त नहीं हुई है और राज्यों को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी और अन्य सुरक्षित तरीकों को अपनाने के संदर्भ में तय प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करना चाहिए।