{"_id":"5cfa8bf4bdec22071e6d785b","slug":"union-home-ministry-dismiss-gujarat-ips-officer-rs-bhagora-a-day-before-retirement","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलकिस बानो मामला: दोषी आईपीएस अधिकारी को सेवानिवृत्त होने से एक दिन पहले किया बर्खास्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बिलकिस बानो मामला: दोषी आईपीएस अधिकारी को सेवानिवृत्त होने से एक दिन पहले किया बर्खास्त
Fri, 07 Jun 2019 09:38 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 07 Jun 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
गृह मंत्रालय
केंद्रीय गृहमंत्रालय ने 2002 बिलकिस बानो मामले में दोषी ठहराए गए गुजरात काडर के आईपीएस अधिकारी आरएस भगोरा को उनकी सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले 30 मई को बर्खास्त कर दिया। भगोरा अहमदाबाद में डिप्टी पुलिस कमिश्नर (ट्रैफिक) के पद पर कार्यरत थे और 31 मई को सेवानिवृत्त होने वाले थे।
विज्ञापन
गुजरात गृह विभाग के डिप्टी सचिव (पूछताछ) एमआर सोढी ने शुक्रवार को बताया कि विभाग को 29 मई को केंद्रीय गृहमंत्रालय से भगोरा की बर्खास्तगी के संबंध में सूचना मिली थी। हमने 30 मई को आदेश पर अमल करते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी भगोरा को 2006 में आईपीएस काडर में प्रोन्नत किया गया था।
विज्ञापन
उन्हें बर्खास्त करने के बाद वह सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले सरकारी लाभ नहीं ले सकेंगे। इस साल मार्च में सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार से बिलकिस बानो सामूहिक दुष्कर्म मामले में भगोरा समेत दोषी ठहराए गए पुलिस अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को कहा था। बांबे हाईकोर्ट ने मामले में कर्तव्य पालन में कोताही बरतने पर चार पुलिस अधिकारियों को दोषी करार दिया था।
विज्ञापन