{"_id":"65a4f7397aca6365f60e4928","slug":"union-home-minister-amit-shahs-elder-sister-rajeshwariben-shah-passes-away-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amit Shah: अमित शाह की बड़ी बहन का मुंबई में निधन, केंद्रीय मंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Amit Shah: अमित शाह की बड़ी बहन का मुंबई में निधन, केंद्रीय मंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम
Mon, 15 Jan 2024 02:48 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 15 Jan 2024 02:48 PM IST
सार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरीबेन शाह का आज निधन हो गया। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मकर संक्रांति का पर्व मनाने के लिए अमित शाह रविवार से ही अहमदाबाद में मौजूद थे।
विज्ञापन
Amit Shah
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन का सोमवार को मुंबई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। अपनी बड़ी बहन राजेश्वरीबेन शाह के निधन की खबर पाकर अमित शाह ने गुजरात में अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए।
अमित शाह की बड़ी बहन का निधन
एक अधिकारी ने बताया कि 60 वर्षीय राजेश्वरीबेन शाह पिछले कुछ दिनों से बीमार थी। इलाज के लिए उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अपनी आखिरी सांसे ली। अधिकारी ने कहा, 'बड़ी बहन के निधन की खबर पाकर अमित शाह अपने पूरे दिन के कार्यक्रम रद्द कर दिए। राजेश्वरी का पार्थिव शरीर आज उनके आवास पर लाया गया। दोपहर को थलतेज श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।'
गंधीनगर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले अमित शाह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मकर संक्रांति का पर्व मनाने के लिए रविवार से ही अहमदाबाद में थे। सोमवार को वह बनासकांठा और गांधीनगर जिले में दो कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। वह बनासकांठा के देवदार गांव बनास डेयरी का उद्घाटन करने वाले थे। दोपहर में वह गांधीनगर के राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी में विभिन्न विकासशील परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाले थे।