फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Home Minister Amit Shah to address six public programs in poll bound West Bengal today

पश्चिम बंगाल: गृह मंत्री अमित शाह चुनाव प्रचार में झोंकेंगे ताकत, आज छह जगहों पर करेंगे रोड शो, बैठक व जनता संबोधन

Sun, 11 Apr 2021 09:40 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 11 Apr 2021 09:40 AM IST
सार

अमित शाह दोपहर 12 बजे से शाम सात बजे तक छह चुनावी कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत। छह कार्यक्रमों में से तीन रोड शो, एक जनता संबोंधन और टाउन हॉल में दो बैठकें शामिल। भाजपा के पक्ष में तैयार करेंगे माहौल।

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah to address six public programs in poll bound West Bengal today
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी रविवार को चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में छह सार्वजनिक कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। इन छह सार्वजनिक कार्यक्रमों में से वह राज्य में तीन रोड शो को संबोधित करेंगे। सबसे पहले शाह दोपहर 12:20 बजे शांतिपुर में रोड शो करेंगे। इस कार्यक्रम के समापन के बाद वह 1:30 बजे राणाघाट दक्षिण में एक रोड शो करेंगे और फिर 3:40 बजे शाह बशीरहाट दक्षिण में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। चौथा आयोजन शाम 04:25 बजे पनिहारी में एक रोड शो होगा।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री के अंतिम दो सार्वजनिक कार्यक्रम टाउन हॉल में बैठकों के रूप में होंगे। वह शाम 5:30 बजे कमारटी में टाउन हॉल बैठक करेंगे। इसके बाद शाम सात बजे वह राजारहाट गोपालपुर में एक और टाउन हॉल में बैठक करेंगे।

विज्ञापन

17 अप्रैल को होगा पांचवें चरण का मतदान 

पश्चिम बंगाल में विधानसभ चुनाव के मद्देनजर चार चरणों में मतदान हो चुके हैं और अब 17 अप्रैल को पांचवें चरण में छह जिलों की 45 सीटों पर वोट पड़ने हैं। इस फेज में उत्तरी 24 परगना की 16 सीट, दार्जिलिंग की सभी पांच सीटों पर, नादिया की आठ सीटों पर, पूर्वी बर्धमान की आठ सीटों पर, जलपाईगुड़ी की सभी सात सीटों पर और कैलिमपोंग की एक सीट पर वोटिंग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, छठे चरण की बात करें तो बंगाल के चार जिलों की 43 विधानसभा सीटों पर 22 अप्रैल को मतदान होने हैं। इसमें नॉर्थ 24 परगना की 17 सीटों, पूर्वी बर्धमान की आठ सीटों पर, नादिया की नौ सीटों और उत्तर दिनाजपुर की सभी नौ सीटों पर चुनाव होने हैं।


सातवें चरण में पांच जिलों की 36 विधानसभा सीटों पर 26 अप्रैल वोट पड़ने हैं। इस फेज में मालदा की छह सीटों पर, मुर्शिदाबाद की 11 सीटों पर, पश्चिम बर्धमान की सभी नौ सीटों पर, दक्षिण दिनाजपुर की सभी छह सीटों पर और कोलकाता साउथ की सभी चार सीटों के लिए मतदान होंगे।

दो मई को चुनाव के परिणाम होंगे घोषित
वहीं, आठवें यानी आखिरी चरण में चार जिलों की 35 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होना है। इसमें मालदा की छह सीटों पर, बीरभूम की सभी 11 सीटों पर, मुर्शिदाबाद की 11 सीटों पर और कोलकाता नॉर्थ की सभी सात सीटों पर वोटिंग होगी। इसके बाद भारत निर्वाचन आयोग दो मई को चुनाव के परिणाम घोषित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed