फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Home Minister Amit Shah Spoke to Assam and Bihar CM regarding the rising situation on Floods

गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार और असम में नदियों के बढ़ते जलस्तर पर राज्यों के सीएम से की बात

Sun, 28 Jun 2020 04:55 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 28 Jun 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah Spoke to Assam and Bihar CM regarding the rising situation on Floods
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार और असम में बाढ़ को लेकर गंभीर हो रही स्थिति के मुद्दे पर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की है। रविवार को शाह ने कहा कि असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल और राज्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी के पास ब्रह्मपुत्र नदी और भूस्खलन की खतरनाक स्थिति का जायजा लिया। राज्य को हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है। मोदी सरकार असम के लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है।

विज्ञापन


असम में शनिवार को बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई। अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ का पानी राज्य के 21 जिलों में प्रवेश कर चुका है, जिससे 4.6 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। शुक्रवार को आई रिपोर्ट के अनुसार ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि मैंने बिहार में महानंदा नदी के बढ़ते जल स्तर के बारे में प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की है। उन्हें बिहार के लोगों की सुरक्षा के लिए केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।


बिहार में महानंदा का जलस्तर शनिवार को खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है। वहीं, गंगा,कोसी समेत कई नदियों के जलस्तर में भी काफी वृद्धि दर्ज की गई है। नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से दर्जनों गांव के निचले हिस्से में बाढ़ का पानी आ गया है। वहीं, जलस्तर में बढ़ोतरी से तटबंध पर कटाव का खतरा भी बढ़ रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed