{"_id":"668923ec5bdfdc120700ed83","slug":"union-home-minister-amit-shah-praise-pm-modi-on-international-cooperative-day-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"International Cooperative Day: गृह मंत्री ने की पीएम की तारीफ, 'कई सालों की मांग को प्रधानमंत्री ने किया पूरा'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
International Cooperative Day: गृह मंत्री ने की पीएम की तारीफ, 'कई सालों की मांग को प्रधानमंत्री ने किया पूरा'
Sat, 06 Jul 2024 04:31 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 06 Jul 2024 04:31 PM IST
सार
International Cooperative Day: अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा- साल 2021 में आज के ही दिन प्रधानमंत्री मोदी ने सहकारिता क्षेत्र को और मजबूत बनाने के लिए सहकारिता मंत्रालय की स्थापना की थी।
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस - गृह मंत्री ने पीएम की तारीफ
- फोटो : X/ @AmitShah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस के मौके पर गुजरात में सहकार से समृद्धि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। अपने संबोधन में गृह और सहकारिता मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कई सालों से अलग सहकारिता मंत्रालय के गठन की मांग की जा रही थी। लेकिन कांग्रेस ने ऐसा करना उचित नहीं समझा। वहीं हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहकारिता विभाग की जरूरत को समझा और एक अलग मंत्रालय का गठन किया। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि हम सभी इसके लिए करतल ध्वनि से प्रधानमंत्री को साधुवाद दें।
'सहकारिता मंत्रालय से करोड़ों लोगों को हुआ फायदा'
गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आगे कहा कि सहकारिता मंत्रालय के अस्तित्व में आने से लेकर आज तक 'सहकार से समृद्धि' के संकल्प के साथ यह मंत्रालय देश के करोड़ों सहकारी बहनों-भाइयों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है। इस मंत्रालय ने सहकारी क्षेत्र को तकनीक संपन्न बनाकर न केवल अत्याधुनिक बनाया है, बल्कि 54 से अधिक इनिशिएटिव्स से सहकारिता के पूरे तंत्र को अर्थव्यवस्था की मुख्यधारा का महत्त्वपूर्ण भागीदार बनाया है। देश के सहकारी तंत्र को मंत्रालय की स्थापना से नया जीवन देने के लिए मैं सभी सहकारी बहनों-भाइयों की ओर से मोदी जी का आभार व्यक्त करता हूं।
विज्ञापन
'नैनो यूरिया और नैनो डीएपी पर 50% की सब्सिडी'
वहीं गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री ने नैनो यूरिया को लेकर बहुत महत्वपूर्ण फैसला लिया है। नैनो यूरिया और नैनो डीएपी पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी दी गई है। मैं किसानों से अपील करना चाहता हूं कि अपनी फसलों पर नैनो यूरिया छिड़कने के बाद, आपको दानेदार यूरिया छिड़कने की जरूरत नहीं है। अब आपकी फसलों के स्वास्थ्य और उत्पादकता बढ़ाने के लिए लिक्विड नैनो यूरिया और लिक्विड नैनो डीएपी पर्याप्त हैं। सरकार ने इसकी कीमतें भी कम कर दी हैं, इसलिए कृपया उनका उपयोग करें।
'ड्रोन दीदी योजना के लिए महिलाओं को करें प्रशिक्षित'
102वें अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर गांधीनगर में आयोजित 'सहकार से समृद्धि' कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'ड्रोन दीदी योजना' शुरू की है, इसलिए कृपया अपनी महिलाओं को खाद छिड़कने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करने के लिए प्रशिक्षित करें।
विज्ञापन
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah says, "... PM Narendra Modi initiated an independent cooperation ministry on this day. For many years, the cooperative sector had a demand for a separate ministry, but Congress did not feel the need to do so... PM Narendra Modi understood… pic.twitter.com/g0dcjMdbZR
— ANI (@ANI) July 6, 2024