{"_id":"5fc4bf12dfdd8a3a5a7c149f","slug":"union-home-minister-amit-shah-hopes-positive-in-economy-gdp-increasing-rate-will-be-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह को अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीद, अगली तिमाही में सकारात्मक रहेगी जीडीपी की वृद्धि दर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमित शाह को अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीद, अगली तिमाही में सकारात्मक रहेगी जीडीपी की वृद्धि दर
Mon, 30 Nov 2020 03:14 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 30 Nov 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उम्मीद जताई है कि अगली तिमाही (अक्तूबर-दिसंबर) में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर सकारात्मक रहेगी। बता दें कि चालू वित्त वर्ष की पहली और दूसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था में गिरावट आई है।
विज्ञापन
शाह ने अहमदाबाद में वर्चुअल तरीके से सड़क के ऊपर दो पुलों का उद्घाटन करने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। कोरोना वायरस महामारी की वजह से पैदा हुए संकट से निपटने के लिए उन्होंने पैकेज की भी घोषणा की है।
विज्ञापन
शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई ने कोविड-19 महामारी के दौरान के समय का इस्तेमाल नीति तैयार करने के लिए किया है। उन्होंने इसके अर्थव्यवस्था पर दीर्घावधि के प्रभाव का विशेष ध्यान रखा है। गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक सेकंड गंवाए बिना कृषि क्षेत्र, बिजली, औद्योगिक नीति आदि के लिए सुधारों पर काम किया है, ताकि विकास की रफ्तार को कायम रखा जा सके।
विज्ञापन
शाह ने कहा कि मोदी ने गरीब लोगों के कल्याण के लिए 20 लाख करोड़ रुपये का पैकेज भी दिया है। गृह मंत्री ने कहा कि ताजा जीडीपी आंकड़ों को देखें, तो हम सिर्फ छह प्रतिशत पीछे हैं। मुझे उम्मीद है कि अगली तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर सकारात्मक रहेगी।
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन की वजह से चालू वित्त वर्ष ही पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में सकल घरेलू उत्पाद में 23.9 फीसदी की गिरावट आई थी। दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में यह गिरावट कम होकर 7.5 प्रतिशत रह गई है।