फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Home Minister Amit Shah holds Karnataka BJP core committee meeting in Mysuru Updates

Karnataka: मैसूर में भाजपा नेताओं के साथ शाह की बैठक, आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा

Sun, 11 Feb 2024 07:38 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 11 Feb 2024 07:38 PM IST
सार

Karnataka: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विवार को कर्नाटक के मैसूर में पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की और आगामी आम चुनाव के लिए भाजपा की रणनीति पर चर्चा की। 

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah holds Karnataka BJP core committee meeting in Mysuru Updates
भाजपा की बैठक में अमित शाह - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कर्नाटक के मैसूर में पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की और आगामी आम चुनाव के लिए भाजपा की रणनीति पर चर्चा की। शाह ने उन्हें जद (एस) के साथ मिलकर राज्य में जीत का फॉर्मूला दिया। बैठक के बाद भाजपा नेताओं ने बताया कि उम्मीदवारों के चयन पर आज कोई चर्चा नहीं हुई। जद (एस) के साथ सीट के बंटवारे की शर्तों पर दिल्ली स्तर पर दोनों दलों का नेतृत्व फैसला करेगा। 

विज्ञापन


कर्नाटक भाजपा प्रमुख बीवाई विजयेंद्र ने कहा, अमित शाह का मैसूर दौरा सफल रहा। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में स्थिति एनडीए के अनुकूल है और वह कर्नाटक की सभी 28 सीट पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को वोट में बदलने की हमारी कार्ययोजना के संबंध में सुझाव दिए और कहा कि हर बूथ पर वोट को दस फीसदी तक बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। 
विज्ञापन

 
विजयेंद्र ने कहा, आज की बैठक में भाग लेने वाले सभी नेताओं को भरोसा है कि अगर शाह की कार्ययोजना बूथ स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू होती है, तो भाजपा और जद (एस) राज्य की सभी लोकसभा सीट पर जीत हासिल कर सकती है। उन्होंने कहा, हमने भी उन्हें (शाह) आश्वासन दिया है कि हम उनके मार्गदर्शन के अनुसार एकजुट होकर काम करेंगे। उनहोंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता के दौरे से पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह पैदा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले आम चुनाव में भाजपा को कर्नाटक की कुल 28 सीटों में से 26 पर जीत मिली थी। जिसमें कांग्रेस और जद (एस) को सिर्फ एक-एक सीट मिली थी। जद (एस) अब भाजपा के साथ गठबंधन में है। तब उसने कांग्रेस के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा था। सीट बंटवारे के सवाल पर विजयेंद्र ने कहा, इस पर भाजपा के राज्य के नेताओं और दिल्ली स्तर पर दोनों दलों के नेतृत्व की ओर से चर्चा की जाएगी। इसके बारे में आज कोई चर्चा नहीं हुई है। लेकिन, शाह ने कहा है कि सभी को मिलकर काम करना होगा, भले ही उम्मीदवार कोई भी हो। चुनाव के लिए शाह की ओर से कार्ययोजना तैयार करने के बारे में दिए गए सुझावों को लेकर उन्होंने कहा कि इसे मीडिया के साथ साझा नहीं किया जा सकता। उनके सुझावों को लागू करने हम परिणाम दिखाएंगे। 

वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि ने कहा कि सौ फीसदी परिणाम हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है। सभी 28 सीट जीतने के लिए हमें सुझाव दिए गए हैं। जिन्हें हम लागू करेंगे और सौ फीसदी परिणाम हासिल करेंगे। अभी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में हमारे पास 27 सीट हैं और अगर हम कड़ी मेहनत करते हैं, तो हम अगली बार सभी 28 सीट जीतेंगे। उन्होंने कहा, जैसे गुजरात और दिल्ली में एनडीए के पास सौ फीसदी सीटें हैं। अगर हम कड़ी मेहनत करेंगे तो हम भी सौ फीसदी क्लब के सदस्य बन जाएंगे। रवि ने कहा, कोर समिति की बैठक में सिद्धारमैया सरकार के राज्य के साथ केंद्र के अन्याय के आरोपों का तथ्यों के साथ प्रभावी ढंग से जवाब देने और लोगों तक सही संदेश पहुंचाने का भी फैसला किया गया।
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा ने बसवराज बोम्मई ने कहा, आज की कोर समिती की बैठक लोकसभा चुनाव जीतने को लेकर थी। कई सुझाव दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed