फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Home Minister Amit Shah Gujarat CM Bhupendra Patel inaugurates & lays the foundation of various development works at Mahatma Mandir Gandhinagar

Gujarat: अमित शाह ने गांधीनगर के महात्मा मंदिर में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया, मुख्यमंत्री पटेल भी रहे मौजूद

Sun, 12 Jun 2022 06:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 12 Jun 2022 06:43 PM IST
सार

गुजरात स्थित ग्रामीण प्रबंधन संस्थान (इरमा) के 41वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि मेरा दृढ़ता से मानना है कि देश का विकास इसके गांवों के विकास के बिना संभव नहीं है।

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah Gujarat CM Bhupendra Patel inaugurates & lays the foundation of various development works at Mahatma Mandir Gandhinagar
Amit Shah - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की उपस्थिति में गांधीनगर के महात्मा मंदिर में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने रविवार को कहा कि भारत को 5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए गांवों का विकास जरूरी है।

विज्ञापन


गुजरात स्थित ग्रामीण प्रबंधन संस्थान (इरमा) के 41वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि मेरा दृढ़ता से मानना है कि देश का विकास इसके गांवों के विकास के बिना संभव नहीं है। इस समारोह में करीब 250 विद्यार्थियों को ग्रामीण प्रबंधन में उपाधि प्रदान की गई।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने कहा था कि हमारे देश की आत्मा गांवों में बसती है और मैं उसे दृढ़ता से मानता हूं। उन्होंने कहा कि अगर गांव समृद्ध, आत्मनिर्भर और अच्छी सुविधाओं से युक्त होंगे तो देश भी समृद्ध होगा। यह भारत को आत्मनिर्भर और 5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के सपने को साकार करने में मदद करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने कहा कि वह इरमा से इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को उत्तीर्ण होते देख उत्साहित हैं जो ग्रामीण विकास और प्रबंधन के क्षेत्र में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आप महात्मा गांधी के सपने को साकार करने में मदद कर सकते हैं। आप अपने निजी विकास के लिए कार्य कर सकते हैं। लेकिन आपको आज यह भी शपथ लेनी होगी कि जब आप उत्तीर्ण होकर बाहर निकलेंगे तो हमारे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए कार्य करेंगे।


शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा ग्रामीण विकास के लिए किए गए कार्यों को भी रेखांकित किया। समारोह को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि ग्रामीण प्रबंधक, ग्रामीण विकास में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सहकारिता मंत्रालय की स्थापना की है जो ग्रामीण विकास के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed