फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union HM Amit Shah in Tirupati met CM Jaganmohan Reddy and offered prayer at Balaji Temple will chair SZC meeting on Sunday

तिरुपति पहुंचे शाह: बालाजी मंदिर में की पूजा, कल करेंगे दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 29वीं बैठक की अध्यक्षता

Sat, 13 Nov 2021 11:05 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुपति Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 13 Nov 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Union HM Amit Shah in Tirupati met CM Jaganmohan Reddy and offered prayer at Balaji Temple will chair SZC meeting on Sunday
तिरुपति पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने किया स्वागत - फोटो : एएनआई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार की शाम आंध्र प्रदेश के शहर तिरुपति पहुंच गए। यहां मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने उनका स्वागत किया। शाह ने यहां तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर प्राचीन मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री रेड्डी भी इस दौरान उनके साथ मौजूद रहे। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार शाह रविवार को यहां होने वाली दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 29वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार मंदिर पहुंचने पर तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के शीर्ष अधिकारियों ने पारंपरिक वस्त्रों में उनका स्वागत किया। मंदिर से जाने से पहले अमित शाह ने पुजारियों से आशीर्वाद लिया। वहीं, टीटीडी बोर्ड के अध्यक्ष वाईवी सुब्बा रेड्डी और कार्यकारी अधिकारी केएस जवाहर रेड्डी ने भगवान का एक चित्र और रेशमी कपड़ा भेंट कर केंद्रीय गृह मंत्री शाह को सम्मानित किया।
विज्ञापन


एयरपोर्ट पहुंचने के बाद शाह सीधे तिरुमाला हिल्स के लिए रवाना हो गए थे। यहां पूजा करने के बाद वह तिरुपति में स्थित ताज होटल चले गए। दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक यहीं होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed