टीकाकरण: खुराक में कोई बदलाव नहीं, दो डोज ही लगेंगे, दिसंबर तक पूरी आबादी के वैक्सीनेशन की उम्मीद
टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बड़ी उम्मीद प्रकट की। मंत्रालय के अनुसार अगस्त से रोज एक करोड़ लोगों को टीके लगेंगे। दिसंबर तक सभी का टीकाकरण हो जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में जारी टीकाकरण को लेकर मंगलवार को स्पष्टीकरण दिया। मंत्रालय ने कहा कि कोविशील्ड की खुराक में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसकी केवल दो खुराक होगी। पहली कोविशील्ड खुराक देने के बाद दूसरी खुराक 12 सप्ताह बाद दी जाएगी। कोवाक्सिन को लेकर भी यही प्रक्रिया रहेगी। आईसीएमआर के प्रमुख बलराम भार्गव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मध्य जुलाई या अगस्त तक हम रोज एक करोड़ लोगों को टीके लगा सकेंगे और दिसंबर तक हम देश की पूरी आबादी को टीके लगा देंगे।
There is absolutely no change in the schedule of Covishield doses; it will be two doses only. After the first Covishield dose is administered, second dose will be given after 12 weeks. The same schedule is applicable to Covaxin: Union Health Ministry pic.twitter.com/77beFW2THW
— ANI (@ANI) June 1, 2021विज्ञापन
टीकों की किल्लत नहीं
आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा कि देश में वैक्सीन की कमी नहीं है। मध्य जुलाई या अगस्त तक हमारे पास रोज एक करोड़ लोगों को टीके लगाने के लिए पर्याप्त डोज होंगे। दिसंबर तक देश की पूरी आबादी को टीके लगा लेने का हमें पूरा विश्वास है।
There is no shortage of vaccine. By mid-July or August, we will have enough doses to vaccinate 1 crore people per day. We are confident of vaccinating the whole population by December: Balram Bhargava, ICMR pic.twitter.com/vArtXwthPX
— ANI (@ANI) June 1, 2021
20 लाख टेस्ट रोज : स्वास्थ्य मंत्रालय
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि 16-22 फरवरी के बीच प्रतिदिन देश में 7.7 लाख टेस्ट प्रतिदिन किए जा रहे थे। अब हम लगभग 20 लाख टेस्ट प्रतिदिन कर रहे हैं। अब तक हम देश में कुल 34.67 करोड़ टेस्ट कर चुके हैं।
सक्रिय मामलों में 50 फीसदी की कमी
अग्रवाल ने कहा कि देश में सक्रिय मामलों में 50 फीसदी की कमी आई है। वहीं बीते 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 1.3 लाख की कमी आई है। 30 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में एक सप्ताह से लगातार मामले घट रहे हैं, जो कि एक अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा कि तीन मई को देश में 17.13 फीसदी सक्रिय मामले थे अब वह सिर्फ 6.73 फीसदी रह गए हैं।
29 राज्यों में पांच हजार से कम मामले : स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में 29 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश ऐसे हैं जहां प्रतिदिन 5000 से कम मामले दर्ज किए जा रहे हैं। 28 अप्रैल से 4 मई के बीच देश में 531 ऐसे जिले थे जहां प्रतिदिन 100 से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे थे। ऐसे जिले अब 295 रह गए हैं।