स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान: कोरोना संक्रमण से मौत के आंकड़ों में गड़बड़ी की संभावना नहीं
विपक्षी दलों की ओर से कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों और मौत के आंकड़े कम करके दिखाने के आरोपों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान जारी करके इस पर स्पष्टीकरण दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में स्पष्ट किया है कि संक्रामक बीमारी और इसके प्रबंधन के सिद्धांतों के अनुसार कोरोना वायरस के कुछ मामले जानकारी में आने से बचे हो सकते हैं, भारत में स्थिति आधारित मृत्यु पंजीकरण की व्यवस्था को देखते हुए मौतों की जानकारी न होने की संभावना नहीं के बराबर है।
बयान में कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान पूरे देश में स्वास्थ्य व्यवस्था बीमारी के मामलों के प्रभावी चिकित्सकीय प्रबंधन पर केंद्रित थी, जिसके चलते कोविड से होने वाली मौतों की सही जानकारी देने में हो सकता है कि देरी हुई हो, लेकिन इसे बाद में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने सुलझा लिया।
During peak of 2nd wave, health system across country was focused on effective clinical management of cases requiring medical help due to which correct reporting & recording of COVID deaths could've been delayed but it was later reconciled by states & UTs: Union Health Ministry
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 4, 2021