{"_id":"5f6717a28ebc3e8be64d366f","slug":"union-health-ministry-on-corona-without-vaccine-development-of-herd-immunity-is-dangerous","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना वैक्सीन के हर्ड इम्यूनिटी विकसित करने की कोशिश घातक : सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बिना वैक्सीन के हर्ड इम्यूनिटी विकसित करने की कोशिश घातक : सरकार
Sun, 20 Sep 2020 02:19 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 20 Sep 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार का मानना है कि कोविड-19 महामारी के खिलाफ बिना के हर्ड इम्यूनिटी विकसित करना घातक हो सकता है। सरकार ने माना कि हर्ड इम्यूनिटी विकसित करने का प्रयास रोग और मृत्यु, दोनों के संदर्भ में घातक हो सकता है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रश्न में पूछा गया था कि क्या राज्य सरकारें देश में फैली कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए सामूहिक प्रतिरोधक क्षमता के उपाय पर अमल कर रही हैं? उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के शुरुआती दौर में कुछ देशों ने सोचा कि बीमारी का संक्रमण फैलने के बाद लोगों में सामूहिक प्रतिरोधक क्षमता स्वत: ही विकसित हो जाएगी।
विज्ञापन
हालांकि इन देशों ने बीमारी और मृत्यु के संदर्भ में गंभीर नतीजों के सामने आने के बाद यह रणनीति दरकिनार कर दी। चौबे ने कहा कि कोविड-19 महामारी के खिलाफ समुचित टीके के अभाव में सामूहिक प्रतिरोधक क्षमता विकासित करने का प्रयास रोग और मृत्यु, दोनों के संदर्भ में घातक हो सकता है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के संचारण की श्रृंखला तोड़ने की रणनीति के आधार पर कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए योजनाएं, प्रक्रियाएं, परामर्श और विशेष संचालन प्रक्रिया जारी की हैं। जवाब में उन्होंने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का भी जिक्र किया।