{"_id":"5feb9fac8ebc3e3b9b10149c","slug":"union-health-ministry-makes-sars-covid-2-genomics-consortium-for-laboratory","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र ने प्रयोगशाला के लिए बनाया सार्स कोविड-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्र ने प्रयोगशाला के लिए बनाया सार्स कोविड-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम
Wed, 30 Dec 2020 02:59 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 30 Dec 2020 02:59 AM IST
विज्ञापन
कोरोना की जांच
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रयोगशाला और महामारी की निगरानी के लिए भारतीय सार्स कोविड-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम बनाया है। मंत्रालय ने देशभर में कोरोना वायरस की जीनोम सीक्वेंसिंग का विस्तार किया है, ताकि यह जाना जा सके कि वायरस कैसे फल-फूल रहा है।
विज्ञापन
केंद्र ने 10 क्षेत्रीय प्रयोगशालाओं की पहचान की है, जिनमें राज्य अपने यहां से कोरोना पॉजिटिव के पांच फीसदी नमूनों को भेजेंगे, ताकि कोरोना के नए रूप का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
मंत्रालय ने सार्स कोविड-2 के नए रूप के संदर्भ में महामारी निगरानी और प्रतिक्रिया के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) पहले ही जारी कर दी है। इसका मकसद भारत आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में कोरोना के नए रूप की जल्द पहचान करना है। यात्रियों पर नजर भी रखी जा रही है।
विज्ञापन