फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Health Minister JP Nadda discussed about the 100-day agenda

JP Nadda @ Modi 3.0: जेपी नड्डा ने अधिकारियों के साथ फिर से की बैठक, 100 दिनों के सरकार के एजेंडे पर हुआ मंथन

Fri, 14 Jun 2024 02:42 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 14 Jun 2024 02:42 PM IST
सार

नई सरकार में पदभार ग्रहण करते ही केंद्रीय मंत्री नड्डा ने अधिकारियों के साथ बैठक करना शुरू कर दिया है। मंत्री का सरकार के 100 दिन के एजेंडे पर फोकस है।

विज्ञापन
Union Health Minister JP Nadda discussed about the 100-day agenda
जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई सरकार बनने के बाद महत्वपूर्ण विभागों में तुरंत उठाए जाने वाले कदमों के लिए 100 दिन के एजेंडे के शीघ्र क्रियान्वयन पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का पदभार संभालने के बाद अधिकारियों से बातचीत की। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को पहले 100 दिनों के एजेंडे पर पूरी गंभीरता के साथ काम करने को कहा है। 

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जेपी नड्डा ने 100 दिन के एजेंडे पर अधिकारियों के साथ बैठक में चर्चा की। बता दें, एजेंडे में राष्ट्रीय स्वास्थ्य दावा विनिमय, तंबाकू के इस्तेमाल के खिलाफ विशेष अभियान, एनसीडी के खिलाफ एक राष्ट्रीय अभियान, बच्चों के लिए टीकाकरण के पंजीकरण के लिए आरोग्य मैत्री क्यूब्स, भीष्म, यू-विन पोर्टल को शुरू करना शामिल है।
विज्ञापन


आयुष्मान योजना का दायरा बढ़ाने की तैयारी
इससे पहले हुई बैठक में आयुष्मान योजना पर चर्चा हुई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय इस समय देश में कई बड़ी योजनाओं को लागू करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। साथ ही आयुष्मान योजना का दायरा बढ़ाने की भी तैयारी है। 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाने की एक बड़ी योजना है और बताया जा रहा है कि पहली बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने इस संबंध में भी चर्चा की है। आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। अब इस योजना का दायरा बढ़ाकर 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा। 70 साल से ऊपर का हर बुजुर्ग, चाहे वो गरीब हो, मध्यम वर्ग का हो या फिर उच्च मध्यम वर्ग से ही क्यों न हो, उन्हें भी 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।’ जनऔषधि केंद्रों पर 80 पर्सेंट डिस्काउंट के साथ सस्ती दवाएं मिलती रहेंगी, इन केंद्रों का विस्तार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed