फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Health Minister Harsh Vardhan interview related to Coronavirus

कोरोना: हर्षवर्धन से पूछा गया सवाल, लोगों की जान खतरे में तो क्यों कड़ा फैसला नहीं लेते पीएम मोदी?

Sat, 10 Apr 2021 11:45 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 10 Apr 2021 11:45 PM IST
सार

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दुनिया में जब कड़े फैसले लेने की जरुरत थी तो प्रधानमंत्री मोदी ही पहले नेता थे जिन्होंने 25 मार्च 2020 को देश में लॉकडाउन लागू किया था
  • उन्होंने कहा कि हम लोगों से हमेशा कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने का भी आग्रह कर रहे हैं ताकि कोरोना महामारी पर नियंत्रण पाया जा सके

विज्ञापन
Union Health Minister Harsh Vardhan interview related to Coronavirus
 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

देश में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और दिल्ली समेत कई राज्यों ने अपने यहां तमाम तरह की पाबंदियां लगा दीं हैं। इसी मुद्दे पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने एक निजी चैनल को साक्षात्कार दिया।

विज्ञापन


साक्षात्कार के दौरान जब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से सवाल पूछा गया कि लोगों की जान खतरे में हैं फिर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कड़े फैसले क्यों नहीं ले रहे हैं? इसपर जवाब देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करने लगे। फिर सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दुनिया में जब कड़े फैसले लेने की जरुरत थी तो प्रधानमंत्री मोदी ही पहले नेता थे जिन्होंने 25 मार्च 2020 को देश में लॉकडाउन लागू किया था। लॉकडाउन उस समय की आवश्यकता थी। लेकिन बाद में आर्थिक स्थिति में सुधार करना था और कोरोना को भी नियंत्रण में लाना था तो सारे नियम कायदों को ध्यान में रखकर नए तरीके की गाइडलाइंस बनाई गई जिससे महामारी पर काफी हद तक नियंत्रण हुआ।
विज्ञापन


जब उनसे सवाल पूछा गया कि आपने कोरोना कर्फ्यू लगाकर छोटे धंधों को नुकसान पहुंचाया। लेकिन हवाई जहाज और फिल्म की शूटिंग जैसे बड़े व्यवसाय पर रोक नहीं लगाया। इसपर केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि हवाई जहाज में कोरोना गाइडलाइंस का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। साथ ही हर्षवर्धन ने कहा कि हम लोगों से हमेशा कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने का भी आग्रह कर रहे हैं ताकि कोरोना महामारी पर नियंत्रण पाया जा सके।   
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्षवर्धन से पूछा गया कि क्या कोरोना महामारी के दौरान चुनावों पर रोक लगाया जा सकता था? तो इस सवाल का जवाब ना देकर स्वास्थ्य मंत्री ने टीकाकरण अभियान की चर्चा शुरू कर दी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आज से पहले कोई भी वैक्सीन इतनी तेजी से विकसित नहीं हुई जितनी तेजी से कोरोना की वैक्सीन सामने आई है। प्रधानमंत्री मोदी के विजन के कारण के ही आज देशभर में वैक्सीन उपलब्ध करवाई जा रही है।


बता दें कि देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 1,45,384 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,32,05,926 हो गई है। इस दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 794 और लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद कोरोना संक्रमण से अब तक मारे गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,68,436 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed