{"_id":"609fcbf58ebc3ed98a425964","slug":"union-health-minister-dr-harsh-vardhan-held-a-meeting-with-state-health-ministers-on-corona-crisis-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : डॉ. हर्षवर्धन बोले- बीते 24 घंटे में संक्रमितों की अपेक्षा ज्यादा लोग ठीक हुए, संक्रमण दर घटकर 19.3 फीसदी हुई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना : डॉ. हर्षवर्धन बोले- बीते 24 घंटे में संक्रमितों की अपेक्षा ज्यादा लोग ठीक हुए, संक्रमण दर घटकर 19.3 फीसदी हुई
Sat, 15 May 2021 06:56 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 15 May 2021 06:56 PM IST
सार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने शनिवार को कोरोना महामारी से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, मध्यप्रदेश और गुजरात के स्वास्थ्य मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन
- फोटो : ANI
विस्तार
बैठक के बाद डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि इस समय देश में कुल 36,73,802 सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटे में पूरे देश में 3,26,098 नए मामले सामने आए हैं। लेकिन संतोष की बात यह है कि इससे ज्यादा 3,53,299 लोग ठीक हुए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते 3-8 मई के बीच लगातार चार दिन तक चार लाख से ज्यादा मामले आए थे।
विज्ञापन
पिछले 4 दिनों में वह संख्या कम हुई है और स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ गई है। 30 अप्रैल और 6 मई के बीच पॉजिटिविटी रेट 21.3 फीसदी थी लेकिन इस हफ्ते यह घटकर 19.3 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन
जुलाई तक टीकों की 51.6 करोड़ खुराकें दी जा चुकी होंगी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शनिवार को कहा कि भारत में जुलाई के अंत तक टीकों की 51.6 करोड़ खुराकें दी जा चुकी होंगी। भारत में अब तक 18 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को खुराकें दी जा चुकी हैं। हर्षवर्धन ने उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ चर्चा के दौरान कहा कि बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिये टीकों का उत्पादन बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए टीकों के उत्पादन में लगातार वृद्धि की जा रही है। दूसरी ओर फिलहाल जिन टीकों का उत्पादन किया जा रहा है, उन्हें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को समान रूप से वितरित किया रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जुलाई के अंत तक हमारे यहां 51.6 करोड़ खुराकें दी जा चुकी होंगी। इनमें अब तक दी जा चुकी 18 करोड़ खुराक शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि स्पूतनिक-वी को मंजूरी दे दी गई है। जायडस कैडिला, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की नोवावैक्स वैक्सीन, भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन और जेनोवा एमआरएनए के नए टीकों को मंजूरी दी जानी बाकी है, जिसके बाद अगस्त से दिसंबर के बीच कोविड टीकों की खुराकों की उलपब्धता बढ़कर 216 करोड़ हो जाएगी।