फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Health Minister Dr. Harsh vardhan appealed eat less and get benefited on World Food Day

आर्थिक मंदी के बीच केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा- कम खाओ, फायदे में रहोगे

Wed, 16 Oct 2019 05:15 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 16 Oct 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
Union Health Minister Dr. Harsh vardhan appealed eat less and get benefited on World Food Day
केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन - फोटो : PTI

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने लोगों को कम खाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर लोग बिना आवश्यकता के ज्यादा खाना खाते हैं। जिससे उनकी शारीरिक समस्याएं बढ़ती हैं और उन्हें मोटापे समेत अनेक बीमारियां होती हैं, इसलिए लोगों को हमेशा कम खाने की सोच रखनी चाहिए। अगर लोग कम खाएंगे तो न सिर्फ वे स्वस्थ रहेंगे, बल्कि वे देश के विकास में ज्यादा योगदान भी दे सकेंगे। साथ ही, बचा हुआ भोजन ऐसे जरुरतमंदों तक भी पहुंचेगा जिनको इसकी आवश्यकता हमसे ज्यादा है।

विज्ञापन

देश को हिट करने के लिए समाज को फिट रखने की जरूरत

विश्व खाद्य दिवस (World Food Day) पर एफएसएसएआई (FSSAI) के बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि देश को हिट करने के लिए समाज को फिट रखने की आवश्यकता होती है। इसके लिए लोगों को उपयुक्त भोजन की जानकारी दी जानी चाहिए। कुछ चीजों को कम खाना लोगों को ज्यादा सेहतमंद बनाता है। जैसे- चीनी, नमक और तैलीय पदार्थों का सेवन कम किया जाना चाहिए। इससे हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों से बचने में मदद मिलती है।  

विज्ञापन

भोजन की परिभाषा में हो बदलाव

एफएसएसएआई के शीर्ष अधिकारी पवन अग्रवाल ने कहा कि हमारे सामने दोहरी समस्या है। एक तरफ तो भूखे लोगों को भोजन उपलब्ध कराना है, तो वहीं गलत भोजन के कारण कुपोषित हो रहे लोगों को भी स्वस्थ बनाना है। कुपोषण कम खाने के साथ-साथ ज्यादा खाने से भी हो रहा है। इसलिए हमें वही खाने को प्रमोट करना है जो शरीर के लिए स्वास्थ्यप्रद हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

पवन अग्रवाल ने कहा कि भोजन की परिभाषा में समयानुकूल परिवर्तन किये जाने की आवश्यकता है। अब भोजन उसी को कहा जाना चाहिए जो हमारे शरीर को स्वस्थ बनाये। इसमें पर्यावरण को भी शामिल किया जाना चाहिए। जिस भोजन को करने से पर्यावरण प्रदूषित होता है, उसका त्याग किया जाना चाहिए।

'ईट राइट झोला' लांच

प्लास्टिक के विरुद्ध पैदा हुई जागरुकता को आगे बढ़ाने के लिए एफएसएसएआई ने 'ईट राइट झोला' भी लांच किया। पर्यावरण के अनुकूल बना यह झोला लगभग तीन साल तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। कई मल्टीनेशनल कंपनियों ने अपने ग्राहकों को सामान देने के लिए इन थैलों के इस्तेमाल पर अपनी मुहर लगा दी है। इस अवसर पर फूड सेफ्टी मित्रों को भी सम्मानित किया गया। ये लोग आने वाले दिनों में लोगों को स्वस्थ खाने की जानकारी देंगे। प्रसिद्ध क्रिकेटर विराट कोहली अब लोगों को 'रुको अभियान' की जानकारी देंगे। इसके तहत खाना बनाने के दौरान बचे हुए तेलों को दुबारा न इस्तेमाल करने की सलाह दी जाएगी। इस बचे हुए तेल से डीजल बनाने की विधि तैयार कर ली गई है। बड़ी कंपनियों को बचे खाद्य तेलों को तेल कंपनियों को देने को कहा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed