{"_id":"641fa08691d00846f00ae4c6","slug":"union-finance-minister-nirmala-sitharaman-said-banks-should-be-cautious-about-interest-rate-risks-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Interest Rate: निर्मला सीतारमण बोलीं- ब्याज दर जोखिमों के बारे में सतर्क रहें बैंक, निरंतर आकलन का दिया सुझाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Interest Rate: निर्मला सीतारमण बोलीं- ब्याज दर जोखिमों के बारे में सतर्क रहें बैंक, निरंतर आकलन का दिया सुझाव
Sun, 26 Mar 2023 07:01 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 26 Mar 2023 07:01 AM IST
सार
वित्त मंत्री ने शनिवार को विभिन्न वित्तीय स्वास्थ्य मानकों पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) से प्रदर्शन की समीक्षा की। दो घंटे चली बैठक में सिलिकॉन वैली बैंक और सिग्नेचर बैंक के डूबने समेत क्रेडिट सुइस से संकट पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण।
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिका में सिलिकॉन वैली बैंक के धड़ाम होने के बाद बैंकों से कर्ज दर जोखिमों के बारे में सतर्क रहने और निरंतर तनाव का आकलन करने को कहा। वित्त मंत्री ने कहा, बैंकों को उचित सावधानी बरतनी चाहिए और जोखिम प्रबंधन, जमा व परिसंपत्ति आधार के विविधीकरण पर ध्यान केंद्रित करते हुए नियामक ढांचे का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
वित्त मंत्री ने शनिवार को विभिन्न वित्तीय स्वास्थ्य मानकों पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) से प्रदर्शन की समीक्षा की। दो घंटे चली बैठक में सिलिकॉन वैली बैंक और सिग्नेचर बैंक के डूबने समेत क्रेडिट सुइस से संकट पर चर्चा हुई। वित्त मंत्री ने अल्पकालिक और दीर्घकालिक दोनों दृष्टिकोणों से विकासशील व तत्काल बाह्य वैश्विक वित्तीय तनाव पर भी चर्चा की। वित्त मंत्री ने बैंको को तनाव बिंदुओं की पहचान करने के लिए व्यापार मॉडल को बारीकी से निगरानी करनी की सलाह दी।
विज्ञापन
वित्तीय झटके से बचने को तैयार
सार्वजनिक बैंकों के प्रमुखों ने वित्त मंत्री को बताया कि वे सर्वोत्तम कॉर्पोरेट प्रशासन प्रथाओं, नियामक मानदंडों का पालन करते हैं। मजबूत संपत्ति-देयता व जोखिम प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखते हैं। बैंकों ने बताया कि वे वैश्विक बैंकिंग क्षेत्र में हो रहे परिवर्तनों के प्रति सतर्क हैं। संभावित वित्तीय झटके से खुद को बचाने के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं।
विज्ञापन