फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Finance Minister Nirmala Sitharaman hols a pre budget stakeholder consultation with BJP representatives news i Hindi

Budget 2022: वित्त मंत्री सीतारमण ने भाजपा प्रतिनिधियों के साथ की बजट पूर्व चर्चा, सुझाव भी जाने

Sun, 16 Jan 2022 11:05 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 16 Jan 2022 11:05 PM IST
सार

बजट से पहले आर्थिक सुधारों के लिए सुझाव जानने के उद्देश्य से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को भाजपा के राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श किया।

विज्ञापन
Union Finance Minister Nirmala Sitharaman hols a pre budget stakeholder consultation with BJP representatives news i Hindi
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य प्रतिनिधियों के साथ एक बजट पूर्व परामर्श का आयोजिन किया। ये प्रतिनिधि उद्योग, पेशेवर, व्यवसाय, शिक्षाविदों, अर्थशास्त्रियों, महिलाओं और आदिवासी व पिछड़े वर्गों जैसे समुदायों और पृष्ठभूमियों से थे। 

विज्ञापन


इस विचार-विमर्श में 25 राज्यों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। भाग लेने वाले नेता उत्तर-पूर्वी राज्यों मिजोरम व त्रिपुरा समेत झारखंड, छत्तीसगढ़, लद्दाख, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना आदि से थे। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान और ओडिशा के प्रतिनिधि भी इसमें शामिल हुए।
विज्ञापन


इन प्रतिनिधियों ने अपने-अपने राज्यों के आर्थिक विकास के लिए परामर्श वित्त मंत्री के सामने रखे। कुछ प्रख्यात थिंक टैंक और मोर्चा अध्यक्षों ने भी अपने विचारों और सुझावों से सीतारमण को अवगत कराया। इस दौरान लगभग 20 लिखित आवेदन प्राप्त किए गए, जो वित्त मंत्री के पास पहुंचाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने समापन बयान में वित्त मंत्री सीतारमण ने इस परामर्श में शामिल होने वाले सभी लोगों को धन्यवाद कहा और उनके महत्वपूर्ण सुझाओं का स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि आगामी केंद्रीय बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा। 17वीं लोकसभा के आठवें सत्र की शुरुआत 31 जनवरी से होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed