फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   union education minister Ramesh Pokhriyal Nishank will communicate with 10th and 12th class students

बोर्ड परीक्षार्थियों से तीन दिसंबर को संवाद करेंगे शिक्षामंत्री निशंक

Sat, 28 Nov 2020 03:50 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 28 Nov 2020 03:50 AM IST
सार

  • सीबीएसई बोर्ड और प्रदेश शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं की समीक्षा, तीन स्तर पर चर्चा
  • केंद्रीय गृहमंत्रालय व स्वास्थ्य मंत्रालय के आदेश पर जारी होगी डेटशीट

विज्ञापन
union education minister Ramesh Pokhriyal Nishank will communicate with 10th and 12th class students
केंद्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक तीन दिसंबर को सीबीएसई बोर्ड और प्रदेश शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों से संवाद करेंगे।

विज्ञापन


कोविड-19 के चलते मध्य मार्च से बंद स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2020-21 पूरी तरह ऑनलाइन चल रहा है। नवंबर में फिर से कोरोना मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में केंद्रीय गृह और स्वास्थ्य मंत्रालय के आदेशों के तहत परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन



केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, नवंबर और दिसंबर में देशभर के स्कूलों और कॉलेजों में परीक्षाओं का आयोजन होता है। इस साल परीक्षाओं के आयोजन को लेकर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच तमाम तरह की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक कोविड-19 के चलते देशभर के स्कूल कॉलेज पूरी तरह से खोले नहीं जा सके हैं। नामांकन से लेकर कक्षा संचालन तक सारे कार्य वर्चुअल या ऑनलाइन तरीके से हो रहे हैं। आमतौर पर परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा के बाद ही छात्र तैयारी में जुटते है।


छात्र ऑनलाइन वेबिनार में पूछ सकते हैं सवाल
शिक्षा मंत्री छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से तीन स्तर पर संवाद करेंगे। पहले तीन दिसंबर को छात्रों से बातचीत होगी। इसमें यदि कोई छात्र सवाल पूछना चाहता है तो वेबिनार में पूछ सकता है। इस वर्चुअल संवाद के बाद सभी बोर्ड परीक्षाओं की समीक्षा होगी।

इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्रालय और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आदेश के तहत परीक्षाओं के संचालन की विस्तृत योजना तैयार की जाएगी। सरकार की पूरी कोशिश है कि बोर्ड परीक्षाओं के संचालन में किसी प्रकार की देरी न हो ताकि छात्रों का समय बेकार न जाए। इसके अलावा विदेशों में पढ़ाई करने वाले छात्रों को लेकर सरकार पूरी निगरानी रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed