GST को केन्द्रीय कैबिनेट की हरी झंडी, संसद के मौजूदा सत्र में ही पेश होगा बिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केन्द्रीय कैबिनेट ने जीएसटी से जुड़े चार विधेयकों को मंजूरी दे दी। अब इस बिल को जल्द ही संसद में पेश किया जाएगा। मंत्रिमंडल की मंजूरी देने के बाद इन विधेयकों को संसद में पेश किया जाएगा। सोमवार को मोदी मंत्रिमंडल ने कंपंसेशन लॉ, सी-जीएसटी, आई-जीएसटी और यूटी-जीएसटी को मंजूरी दे दी।
Union Cabinet okays #GST supplementary(IGST,UTGST,CGST) and compensation bills
— ANI (@ANI_news) March 20, 2017विज्ञापन
गौरतलब है कि जीएसटी परिषद ने पिछली दो बैठकों में इन चारों विधेयकों और एस-जीएसटी विधेयक को मंजूरी दे दी है। एस-जीएसटी को जहां हर राज्य के विधानसभा से पारित किया जाएगा, वहीं अन्य चार विधेयकों को संसद में पारित कराना होगा। सरकार को उम्मीद है कि संसद के चालू सत्र में ही चारों विधेयक पारित हो जाएंगे व राज्य भी जल्द ही एस-जीएसटी पारित कर देंगे और जीएसटी एक जुलाई से लागू हो जाएगा।