फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union cabinet approves the proposal of the ministry of communications

संचार मंत्रालय के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी, अब डाक सेवकों को सीधे कमीशन देगा विभाग

Thu, 30 Aug 2018 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Thu, 30 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
Union cabinet approves the proposal of the ministry of communications

केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को डाक सेवकों को पोस्ट पेमेंट बैंक सेवाएं (आईपीपीबी) में उत्पाद बिक्री और सेवाओं के एवज में कमीशन देने की मंजूरी प्रदान की है। साथ ही आईपीपीबी की 800 करोड़ रुपये से अलावा प्रौद्योगिकी के लिए 632 करोड़ रुपये और मुहैया कराने को अनुमति दी है। 

विज्ञापन


दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा ने बताया कि कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद आईपीपीबी को सेवाएं देने वाले डाक सेवकों कोसीधे 25 प्रतिशत कमीशन मुहैया होगा। जबकि 5 प्रतिशत डाक विभाग लेगा। यह कमीशन ऋण और बीमा उत्पाद की बिक्री समेत अन्य सेवाएं मुहैया कराने पर डाक सेवकों को मिलेगा। मौजूदा समय 2.60 लाख डाक सेवक डाकघरों में सेवाएं दे रहे हैं, जबकि 60 हजार डाकिए हैं। हालांकि डाकिए को भी यह कमीशन उत्पाद की बिक्री पर मिलेगा। 
विज्ञापन


आईपीपीबी कैबिनेट द्वारा मंजूर 632 करोड़ रुपये से डेटा सुरक्षा समेत अन्य प्रौद्योगिकी पर खर्च करेगा। दरअसल आरबीआई के नियमों के तहत किसी बैंक के साथ करके वह ग्राहकों के डेटा की साझेदारी सीबीएस में नहीं कर सकता था। इसलिए अतिरिक्त कोष के आवंटन को कैबिनेट द्वारा मंजूरी प्रदान की गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed