{"_id":"68776e9114c87bb8060f9acd","slug":"union-cabinet-adopts-resolution-hailing-astronaut-shubhanshu-shukla-space-odyssey-know-all-about-it-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shubhanshu Shukla: कैबिनेट बैठक में शुभांशु के लिए प्रस्ताव पारित; कहा- विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी ऊर्जा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Shubhanshu Shukla: कैबिनेट बैठक में शुभांशु के लिए प्रस्ताव पारित; कहा- विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी ऊर्जा
Wed, 16 Jul 2025 02:49 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 16 Jul 2025 02:49 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मंत्रिमंडल का दृढ़ विश्वास है कि यह मिशन विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा देगा। भारत को एक विकसित देश बनाने का सपना प्रधानमंत्री ने कहा कि 2047 तक देश को नई ताकत मिलेगी।
विज्ञापन
शुभांशु शुक्ला
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा की सराहना करते हुए प्रस्ताव पारित किया। कैबिनेट बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री वैष्णव ने कहा कि शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष मिशन ने भारत को अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाने के एक कदम और करीब पहुंचा दिया।
विज्ञापन
'पूरे देश के लिए गौरव और खुशी का अवसर'
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, 'आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से वापसी पर एक प्रस्ताव पारित किया है। यह पूरे देश के लिए गौरव और खुशी का अवसर है। आज पूरे देश के साथ मंत्रिमंडल भी ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को पृथ्वी पर उनकी सफल वापसी पर बधाई देता है।'
विज्ञापन
'इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की पूरी टीम को बधाई'
केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 18 दिनों का ऐतिहासिक मिशन पूरा किया है। यह भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में एक नया अध्याय है। यह हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रम के भविष्य की एक सुनहरी झलक पेश करता है। मंत्रिमंडल इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की पूरी टीम को बधाई देता है।'
विज्ञापन
'2047 तक देश को नई ताकत मिलेगी'
अश्विनी वैष्णव ने कहा, 'ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का मिशन केवल एक व्यक्ति की सफलता नहीं है, यह भारत की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का एक उदाहरण है। इससे हमारे बच्चों और युवाओं में जिज्ञासा बढ़ेगी और वैज्ञानिक सोच का विकास होगा। इससे प्रभावित होकर बड़ी संख्या में युवा विज्ञान और नवाचार को अपना करियर बनाएंगे। मंत्रिमंडल का दृढ़ विश्वास है कि यह मिशन विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा देगा। भारत को एक विकसित देश बनाने का सपना प्रधानमंत्री ने कहा कि 2047 तक देश को नई ताकत मिलेगी।'
18 दिनों के प्रवास के बाद शुभांशु शुक्ला पृथ्वी पर लौटे
इससे पहले अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर 18 दिनों के प्रवास के बाद शुभांशु शुक्ला मंगलवार को खुशी और मुस्कुराहट के साथ पृथ्वी पर लौट आए थे, लेकिन उनकी स्वदेश वापसी अभी करीब एक महीने दूर है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के अनुसार, मिशन के बाद की औपचारिकताओं को पूरा कर शुभांशु अगले महीने 17 अगस्त तक भारत आ पाएंगे। शुभांशु की इस उपलब्धि के साथ भारत की मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान गगनयान मिशन की महत्वाकांक्षाओं को साकार करने की तैयारी शुरू हो गई है।