{"_id":"589118ff4f1c1b7c3de828a2","slug":"union-budget-pre-analysis","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट में परिधान-लेदर क्षेत्र को मिलेगा प्रोत्साहन पैकेज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बजट में परिधान-लेदर क्षेत्र को मिलेगा प्रोत्साहन पैकेज
अमर उजाला ब्यूरो/नई दिल्ली
Updated Wed, 01 Feb 2017 04:38 AM IST
विज्ञापन
बजट 2017-18
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार परिधान व लेदर उत्पाद जैसे रोजगारपरक क्षेत्रों को बजट में प्रोत्साहन पैकेज देने जा रही है। इस बात के संकेत सरकार ने मंगलवार को संसद में पेश आर्थिक सर्वे में दिए। सरकार की तरफ से इन दोनों क्षेत्रों को टैक्स में छूट मिलने के साथ इनके श्रम कानून में बदलाव किया जा सकता है।
आर्थिक सर्वे में कहा गया है कि रोजगारपरक क्षेत्र परिधान व लेदर क्षेत्र में और अधिक रोजगार के सृजन के लिए श्रम व टैक्स ढांचे में सुधार की जरूरत है। ये दोनों ही क्षेत्र सामाजिक बदलाव में अहम भूमिका निभा सकते हैं। सर्वे में कहा गया है कि परिधान व फुटवियर दोनों ही क्षेत्रों के लिए घरेलू स्तर पर तार्किक कर नीति बनाए जाने की जरूरत है ताकि वैश्विक बाजार मेें भी परिधान व फुटवियर दूसरों का मुकाबला कर सकें।
सर्वे में इस बात का जिक्र है कि चीन में श्रमिकों की बढ़ती लागत की वजह से परिधान व लेदर दोनों ही क्षेत्रों के बाजार में चीन की हिस्सेदारी कम हो रही है। ऐसे में, भारत के लिए इन दोनों क्षेत्रों में खुद को आगे लाने का मौका है। सर्वे में कहा गया है कि भारत के कई राज्यों में मजदूरी लागत कम है। इसलिए भारत, चीन की घटती हिस्सेदारी का लाभ उठाने में पूरी तरह सक्षम है।