फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Budget Piyush Goyal says India fast changing into developed Nation Karnataka will drive this

Piyush Goyal: केंद्रीय मंत्री गोयल बोले- भारत विकसित राष्ट्र बनने की राह पर, कर्नाटक इस अभियान को आगे बढ़ाएगा

Sat, 04 Feb 2023 08:23 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 04 Feb 2023 08:23 PM IST
सार

केंद्रीय बजट पर पीयूष गोयल ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कर्नाटक में रेलवे नेटवर्क के विस्तार के लिए 7,561 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। साथ ही बेंगलुरु के लिए उपनगरीय रेल सेवा के विस्तार को गति देने के लिए पर्याप्त आवंटन भी किया है।

विज्ञापन
Union Budget Piyush Goyal says India fast changing into developed Nation Karnataka will drive this
Piyush Goyal - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि भारत तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की राह पर अग्रसर है और कर्नाटक वह गहना है जो इस बदलाव को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा बड़ी जीत के साथ राज्य में दोबारा सरकार बनाएगी। भाजपा नेता ने कहा, भारत विकसित राष्ट्र बनने के लिए तेजी से परिवर्तन की राह पर है। बेशक, कर्नाटक वह गहना है जो इस परिवर्तन और विकास को तेजी से और अधिक कुशलता से आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

विज्ञापन


केंद्रीय बजट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कर्नाटक में रेलवे नेटवर्क के विस्तार के लिए 7,561 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। साथ ही बेंगलुरु के लिए उपनगरीय रेल सेवा के विस्तार को गति देने के लिए पर्याप्त आवंटन भी किया है। उन्होंने कहा कि वह मध्य कर्नाटक में भद्रा लिफ्ट सिंचाई परियोजना के लिए बजट में घोषित 5,300 करोड़ रुपये की सहायता से खुश हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन


बजट विकसित राष्ट्र बनने की यात्रा में पहला कदम...
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री ने ऐसा बजट पेश किया है, जो विकसित राष्ट्र की नींव रखेगा और देश का हर व्यक्ति समृद्धि होगा। गोयल ने कहा कि हमारा दृष्टिकोण समावेशी और सतत विकास है, जिससे पूरे देश समृद्धि होगा। उन्होंने कहा कि इस बजट में कई कदम उठाए गए हैं, जिससे अर्थव्यवस्था की वृद्धि, अधिक रोजगार, युवाओं के लिए आर्थिक अवसर प्रदान होंगे, जो समाज के हर वर्ग की मदद करेगा। अच्छी बात यह है कि यह हरित या टिकाऊ विकास के आधार पर होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह बजट विकसित राष्ट्र बनने की यात्रा में पहला कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट 'यंग इंडिया' को एक मजबूत संदेश देगा...
उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में प्रस्तावित इंफ्रास्ट्रक्चर फंडिंग आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में मदद करेगा। साथ ही उन्होंने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ लिविंग कदमों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि देश की युवा शक्ति बेहतर और अधिक की आकांक्षा कर रही है। यह बजट 'यंग इंडिया' को एक मजबूत संदेश देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed