फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Budget 2022-23: PM Said, Budget will focus on making agriculture sector modern and smart

Union Budget 2022-23: प्रधानमंत्री बोले, बजट में कृषि क्षेत्र को आधुनिक और स्मार्ट बनाने पर रहेगा जोर

Thu, 24 Feb 2022 01:09 PM IST
मेघा चौधरी न्यूज डेस्क/अमर उजाला/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला/नई दिल्ली Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 24 Feb 2022 01:09 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि क्षेत्र को मजबूत करने में बजट के योगदान को लेकर चर्चा की। मोदी ने  कहा कि बजट का फोकस कृषि क्षेत्र को आधुनिक और स्मार्ट बनाने का होगा। बजट में कृषि क्षेत्र को लेकर उपाय सुझाए गए हैं, जिनसे किसानों की आय भी बढ़ेगी। 

विज्ञापन
Union Budget 2022-23: PM Said, Budget will focus on making agriculture sector modern and smart
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्रीय बजट 2022-23 का फोकस कृषि क्षेत्र को आधुनिक और स्मार्ट बनाने का होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कृषि क्षेत्र को मजबूत करने में बजट के योगदान को लेकर भी चर्चा की।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि पिछले सात सालों में सरकार ने बीज से लेकर बाजार तक कृषि मूल्य श्रृंखला के लिए कई पहल की है। इसके साथ ही पुरानी प्रणालियों में सुधार किया गया है। स्मार्ट कृषि पर बजट के बाद वेबिनार को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कृषि बजट पिछले छह सालों में कई गुना बढ़ा है। किसानों के लिए ऋण भी सात वर्ष में 2.5 गुना बढ़ाया गया है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बजट को स्मार्ट और आधुनिक बनाने के लिए सात मुख्य रास्तों का सुझाव दिया गया है। इनमें गंगा के किनारे मिशन मोड पर प्राकृतिक खेती, नदी के दोनों ओर के किनारों पर पांच किमी चौड़े कॉरिडोर, आधुनिक खेती उपलब्ध कराने के साथ ही 1.5 लाख डाकघरों में नियमित बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाना शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी ने आह्वना किया कि स्टार्टअप से देश में मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं का नेटवर्क बनाने के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि कृषि अवशेषों (पराली) का प्रबंधन भी जरूरी है। इसके लिए भी बजट में कुछ उपाय सुझाए गए हैं, जिससे कार्बन उत्सर्जन कम होगा और किसानों को भी अतिरिक्त आय मिल सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed