{"_id":"607235463f585a20b611c7cf","slug":"uniform-civil-code-demand-to-transfer-petition-pending-in-delhi-high-court-to-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"समान नागरिक संहिता: दिल्ली हाईकोर्ट में लंबित याचिका को सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर करने की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
समान नागरिक संहिता: दिल्ली हाईकोर्ट में लंबित याचिका को सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर करने की मांग
Sun, 11 Apr 2021 05:01 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 11 Apr 2021 05:01 AM IST
सार
- समान नागरिक संहिता लागू होने से देश के सभी नागरिकों को भारतीय दंड संहिता की तर्ज पर सैकड़ों जटिल व पुराने कानूनों से मुक्ति मिलेगी
विज्ञापन
Uniform civil code
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर समान नागरिक संहिता पर दिल्ली हाईकोर्ट में लंबित याचिका को शीर्ष अदालत में ट्रांसफर करने की मांग की गई है। भाजपा नेता व वकील अश्विनी उपाध्याय द्वारा दायर की गई याचिका में कहा गया कि शादी की न्यूनतम उम्र, तलाक के आधार, रखरखाव राशि, गोद लेने व संरक्षकता और उत्तराधिकार पर समान कानून की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में पांच याचिकाएं लंबित है।
विज्ञापन
समान नागरिक संहिता लागू होने से देश के सभी नागरिकों को भारतीय दंड संहिता की तर्ज पर सैकड़ों जटिल व पुराने कानूनों से मुक्ति मिलेगी। याचिका में केंद्र सरकार को तीन महीने में समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने के लिए न्यायिक आयोग या विशेषज्ञ समिति नियुक्त करने का निर्देश देने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन