फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uniform Civil Code: CPIM leader Hannan Mollah commented on Kerala Governor Arif Mohammed Khan

UCC: ‘केरल के राज्यपाल केंद्र सरकार के एजेंट’, CPIM नेता ने समान नागरिक संहिता को लेकर साधा निशाना

Fri, 14 Jul 2023 12:02 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 14 Jul 2023 12:02 PM IST
सार

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने कहा था कि यूसीसी का स्वागत करना चाहिए, जिसे जो बोलना है बोलने दो। इस पर सीपीआईएम नेता हन्नान मोल्ला ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सरकार नहीं हैं।

विज्ञापन
Uniform Civil Code: CPIM leader Hannan Mollah commented on Kerala Governor Arif Mohammed Khan
सीपीआईएम नेता हन्नान मोल्ला - फोटो : social media

विस्तार

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर पूरे देश में चर्चा है। कोई यूसीसी का समर्थन कर रहा है तो कोई इसका विरोध। इस बीच, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान द्वारा यूसीसी पर दिए गए बयान पर सीपीआईएम नेता हन्नान मोल्ला ने हमला किया है। उन्होंने कहा कि वह तो सरकार के एजेंट हैं। 

विज्ञापन

राज्यपाल का बयान

बता दें, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद से कल पत्रकारों ने पूछा था कि कहा जा रहा है कि सिर्फ मुस्लमानों को टारगेट किया जा रहा है। इस पर राज्यपाल ने जवाब दिया था कि क्या आप चाहते हैं कि लोगों को अभिव्यक्ति से रोका जाए। उन्होंने कहा कि यूसीसी का स्वागत करना चाहिए, जिसे जो बोलना है बोलने दो। फिर सरकार को उन सारी बातों का पता लगेगा कि लोग क्या कह रहे हैं, तो उन सभी की संवेदनशीलता का सरकार फैसला करते वक्त ध्यान रखेगी। 

विज्ञापन

सीपीआईएम नेता का हमला

अब राज्यपाल के इसी बयान पर राजनीति शुरू हो गई है। सीपीआईएम नेता हन्नान मोल्ला ने निशाना साधते हुए कहा कि वह सरकार नहीं हैं। वह सरकार के एजेंट हैं। आरएसएस और सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं केरल सरकार के लिए समस्याएं पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर उनकी सरकार इतनी विचारशील तथा उदार है तो वह दूसरों की राय सुनेगी और यही बेहतर होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कि  हम उम्मीद कर रहे हैं कि वे दूसरों की रायों पर थोड़ा गौर करेंगे। सीपीआईएम नेता ने आगे कहा कि हालांकि, वे पूरी तरह से फासीवादी और निरंकुश हैं। वे विपक्ष की बात नहीं सुनना चाहते। यह उनके व्यवहार में है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed