{"_id":"64ebe15efe5ae3511601b8b3","slug":"unidentified-miscreants-set-three-houses-on-fire-in-manipur-and-weapons-snatched-from-security-personnel-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर: उपद्रवियों ने तीन घर जलाए, सुरक्षाकर्मियों से छीने हथियार; बरामदगी के लिए पुलिस ने मारे छापे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मणिपुर: उपद्रवियों ने तीन घर जलाए, सुरक्षाकर्मियों से छीने हथियार; बरामदगी के लिए पुलिस ने मारे छापे
Mon, 28 Aug 2023 07:53 AM IST
शिव शरण शुक्ला
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 28 Aug 2023 07:53 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि छीने गए हथियारों में दो एके-47 राइफल और एक कार्बाइन शामिल हैं। इस बीच, पुलिस ने हथियार बरामद करने और इसमें शामिल लोगों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया हैं।
विज्ञापन
मणिपुर हिंसा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर की राजधानी इंफाल के न्यू लांबुलेन इलाके में रविवार दोपहर अज्ञात उपद्रवियों ने तीन खाली पड़े घरों में आग लगा दी। एक अन्य घटना में कुछ अज्ञात लोगों ने सुरक्षाकर्मियों से दो एके-47 राइफल और एक कार्बाइन छीन ली।
विज्ञापन
आगजनी की घटना के तुरंत बाद, लोग इलाके में जमा हो गए और वहां तैनात राज्य और केंद्रीय बलों से उन्हें इलाके में प्रवेश करने की अनुमति देने की मांग करने लगे। इस पर सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कुछ राउंड आंसू गैस के गोले दागे। पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटनाक्रम में, अज्ञात लोगों ने रविवार देर रात करीब दो बजे पूर्व स्वास्थ्य व परिवार कल्याण निदेशक के राजो के आवास की सुरक्षा कर रहे सुरक्षाकर्मियों से तीन हथियार छीन लिए।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि यह घटना इंफाल पश्चिम जिले के इंफाल पीएस के अंतर्गत सगोलबंद बिजॉय गोविंदा में हुई। छीने गए हथियारों में दो एके-47 राइफल और एक कार्बाइन शामिल हैं। इस बीच, पुलिस ने हथियार बरामद करने और इसमें शामिल लोगों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया हैं।
विज्ञापन
त्रिपुरा उपचुनाव से पहले टिपरा मोथा प्रमुख की शाह से बात
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता और पूर्वोत्तर में समन्वयक संबित पात्रा ने बताया कि त्रिपुरा में दो विधानसभा सीटों के लिए 5 सितंबर को होने वाले उपचुनाव से पहले टिपरा मोथा के प्रमुख प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की ही। पात्रा ने एक्स पर अपनी पोस्ट में शनिवार को हुई इस बैठक की जानकारी दी और कहा कि यह एक सार्थक बैठक की। उन्होंने वहां के मूल निवासियों के अधिकारों और कल्याण के संबंध में चर्चा की। यह बैठक इस लिहाज से महत्वपूर्ण है क्योंकि माकपा ने हाल ही में क्षेत्रीय पार्टी के साथ संपर्क साधा था और सिपाहीजला जिले की धनपुर और बॉक्सानगर सीटों पर आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए उसका समर्थन मांगा था।