UNICEF-AUF: छात्रा ने बताया- जलवायु परिवर्तन का जिम्मेदार कौन? लोगों को जागरूक करना जरूरी
दो दिवसीय कार्यशाला में नोएडा के कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से 50 से अधिक छात्रों ने भाग लिया और डिजिटल-मोबाइल पत्रकारिता के गुर सीखे। कार्यशाला में कई वरिष्ठ पत्रकारों ने भी हिस्सा लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला फाउंडेशन और यूनिसेफ की ओर से 23 तथा 24 जून को नोएडा में स्वास्थ्य, कोविड-19 टीकाकरण तथा जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय कार्यशाला में नोएडा के कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से 50 से अधिक छात्रों ने भाग लिया और डिजिटल-मोबाइल पत्रकारिता के गुर सीखे। कार्यशाला में कई वरिष्ठ पत्रकारों ने भी हिस्सा लिया।
कार्यशाला में छात्रों ने जाना कि जलवायु परिवर्तन का समुदायों और खासकर महिलाओं-बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ता है? जलवायु विशेषज्ञों ने छात्रों को बताया कि जलवायु परिवर्तन से आमजन, विशेषकर महिलाओं तथा बच्चों को किन-किन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ता है।
जलवायु परिवर्तन का जिम्मेदार कौन?
गलगोटिया यूनिवर्सिटी की छात्रा रिमझिम कहती हैं कि जलवायु परिवर्तन आज विश्व के सामने एक बड़ी समस्या है और इसके जिम्मेदार हम सभी हैं। उन्होंने कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें कार्यशाला में भाग लेकर यह जानकारी मिली कि कैसे हमारी छोटी-छोटी गतिविधियां ही जलवायु को प्रभावित कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला में हमने जाना कि हम एक पत्रकार होने के नाते जलवायु संरक्षण और संवर्धन संबंधी जानकारियों को आमजन तक पहुंचा कर समाज में बदलाव ला सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.