फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Unhappy over not getting chance to speak in last meet, Mamata to skip PMs conference on Friday

नहीं आएंगी दीदी: केंद्र ने महर्षि अरविंद जयंती को लेकर बुलाई बैठक, नाराज ममता बनर्जी ने बनाई इससे दूरी

Thu, 23 Dec 2021 09:19 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 23 Dec 2021 09:19 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को यह बैठक स्वतंत्रता की 75 वीं सालगिरह के मौके पर अगले साल 15 अगस्त को दार्शनिक और क्रांतिकारी नेता महर्षि अरविंद की जयंती मनाने के तरीकों पर चर्चा करने के बुलाई है। 

विज्ञापन
Unhappy over not getting chance to speak in last meet, Mamata to skip PMs conference on Friday
ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (file photo) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख व बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि वह केंद्र सरकार द्वारा शुक्रवार को बुलाई गई बैठक में शामिल नहीं होंगी। ममता बनर्जी ने बताया कि पिछली बैठक में उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया था, इसलिए वह इस बैठक में नहीं आएंगी। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने शुक्रवार को यह बैठक स्वतंत्रता की 75 वीं सालगिरह के मौके पर अगले साल 15 अगस्त को दार्शनिक और क्रांतिकारी नेता महर्षि अरविंद की जयंती मनाने के तरीकों पर चर्चा करने के बुलाई है। ऐसा प्रतीत होता है कि ममता बनर्जी ने यह निर्णय एक दिन पहले मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी की वर्चुअल मीटिंग में उन्हें बोलने का अवसर नहीं मिलने के कारण लिया। 
विज्ञापन


कोलकाता में सरकारी अधिकारियों, शिक्षाविदों व प्रसिद्ध लोगों की एक बैठक में ममता बनर्जी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोहों को लेकर वह पीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में अपने राय रखतीं, यदि मुझे बोलने का अवसर दिया जाता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल की सीएम ने कहा, 'हर चीज का राजनीतिकरण सही नहीं है। मैं कल की बैठक में शामिल नहीं होउंगी, क्योंकि हमने महर्षि अरविंद की जयंती को लेकर कई कार्यक्रमों की रूपरेखा बना ली है।' इसके साथ ही ममता बनर्जी ने राज्य के मुख्य सचिव एचके द्विवेदी को कहा कि वे केंद्र को पत्र लिख दें कि हम बैठक में भाग नहीं लेंगे। 


बैठक में मौजूद ख्यात पेंटर जोगेन चौधरी ने पीएम के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री बनर्जी के साथ किए गए बर्ताव को लेकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि यह बंगाल का अपमान है, जिसने आजादी के आंदोलन में उल्लेखनीय योगदान दिया है। कवि जय गोस्वामी ने भी इसी तरह की भावनाएं प्रकट कीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed