{"_id":"630b8896d179b13d2c47c68b","slug":"unga-president-abdulla-shahid-meets-vice-president-dhankhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abdulla Shahid: दो दिवसीय भारत दौरे पर संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष, उपराष्ट्रपति धनखड़ से मुलाकात की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Abdulla Shahid: दो दिवसीय भारत दौरे पर संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष, उपराष्ट्रपति धनखड़ से मुलाकात की
Sun, 28 Aug 2022 08:55 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 28 Aug 2022 08:55 PM IST
सार
शाहिद दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। संभावना है कि वह वरिष्ठ नेतृत्व से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान संयुक्त राष्ट्र निकाय में चल रहे मुद्दों और विश्व संगठनों के साथ देश के जुड़ाव पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति धनखड़ के साथ मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद
- फोटो : Twitter/Vice President Of India
विस्तार
संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष और मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने रविवार को यहां उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी यात्रा से मालदीव के साथ भारत के घनिष्ठ और बहुआयामी संबंध और मजबूत होंगे।
शाहिद दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। संभावना है कि वह वरिष्ठ नेतृत्व से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान संयुक्त राष्ट्र निकाय में चल रहे मुद्दों और विश्व संगठनों के साथ देश के जुड़ाव पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
उपराष्ट्रपति सचिवालय ने धनखड़ के हवाले से ट्वीट में कहा, "संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष और मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला साहिद का भारत में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है।"
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति ने कहा कि नई दिल्ली को विश्वास है कि शाहिद की यात्रा से मालदीव के साथ भारत के घनिष्ठ और बहुआयामी संबंध और मजबूत होंगे। महासभा के 76वें सत्र के अध्यक्ष के तौर पर शाहिद का एक साल कार्यकाल अगले महीने खत्म हो रहा है।

Happy to welcome President of UN General Assembly and Foreign Minister of Maldives, H.E Abdulla Shahid to India.
His dynamic leadership of the 76th UNGA and his Presidency priorities, in particular on revitalizing the UN, has universal appeal. @abdulla_shahid @UN_PGA @UN @MoFAmv pic.twitter.com/0kIycotDkL— Vice President of India (@VPSecretariat) August 28, 2022