फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Unclaimed bags at IGI Airport created panic throughout the day

आईजीआई एयरपोर्ट पर लावारिस बैग में 'विस्फोटक' के शक  से फैली सनसनी, निकली मिठाई और चॉकलेट

Sat, 02 Nov 2019 05:43 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 02 Nov 2019 05:43 AM IST
सार

  • एयरपोर्ट के टर्मिलन-3 में मिला था बैग, दिनभर रहा हड़कंप
  • रात में सामने आया बैग का मालिक, जांच के बाद क्लीन चिट

विज्ञापन
Unclaimed bags at IGI Airport created panic throughout the day
IGI airport - फोटो : ANI

विस्तार

देश के अति सुरक्षित माने जाने वाले इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार देर रात मिले लावारिस बैग में विस्फोटक होने की आशंका में शुक्रवार को दिनभर हड़कंप रहा। दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने शुरुआत में आरडीएक्स होने का शक जताया और बैग कूलिंग पिट में रखा गया था।

विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियां इसे एयरपोर्ट तक पहुंचने वाले का पता लगाने जुटी रहीं। इस बीच, शुक्रवार रात एक शख्स ने खुद सामने आकर बताया कि बैग उसका है। जांच के दौरान बैग में मिठाई, चॉकलेट, काजू निकलने पर सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


एयरपोर्ट पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया कि हरियाणा के बल्लभगढ़ निवासी शाहिद खान ने शुक्रवार रात आईजीआई एयरपोर्ट थाने पहुंचकर बैग पर दावा किया। इसके बाद उससे सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ की। उसकी मौजूदगी में बैग को खोला गया तो उसमें लैपटॉप चार्जर, मिठाई, चॉकलेट, काजू और कुछ खिलौने निकले। इस पर उसे क्लीन चिट दे दी गई। वह बल्लभगढ़ में स्टील फैक्टरी में काम करता है। उसने बताया कि वह तीन दोस्तों के साथ स्पाइस जेट के विमान से मुंबई से दिल्ली आया था। उन सभी के साथ काफी सारे बैग थे। इस गफलत में वह एक बैग एयरपोर्ट पर भूल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गश्त के दौरान मिला था बैग

सीआईएसएफ अधिकारियों के अनुसार, बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे सिपाही बीके सिंह ने गश्त के दौरान टर्मिनल-3 के पिलर नंबर-4 के पास लावारिस बैग देखा। उसने ईवीडी (एक्सप्लोसिव वेपोर डिटेक्टर) से जांच की और बैग में विस्फोटक होने की आशंका जताते हुए आला अधिकारियों को सूचना दी। इस पर सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे। पूरे इलाके को सील कर आगमन गेट बंद कर दिया गया और लोगों को दूसरे रास्ते से निकाला गया। इससे अफरातफरी फैल गई।

कुत्ते के बैग सूंघने के बाद शांत बैठने हुआ शक

बैग की जांच के लिए सीआईएसएफ के बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्ते को बुलाया गया। बैग सूंघने के बाद कुत्ता शांत होकर बैठ गया। ट्रेनर के मुताबिक, इसका अर्थ बैग में विस्फोटक होना था। बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षा जैकेट पहनकर मशीनों से करीब दो घंटे तक बैग की जांच की। इसके बाद बैग ट्रॉली पर सुरक्षित जगह ले जाया गया और कूलिंग पिट में डाल दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed