फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UN Security Council needs to include India former New Zeland PM Helen Clark Said Updates

UNSC: भारत को मिला न्यूजीलैंड के पूर्व पीएम का साथ; संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में शामिल किए जाने की पैरवी

Tue, 20 Jun 2023 10:57 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 20 Jun 2023 10:57 PM IST
सार

UNSC: न्यूजीलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि 2028-29 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की अस्थायी सदस्यता उम्मीदवारी पर कहा कि सुरक्षा परिषद पुरानी पड़ चुकी है। यह 1945 के युद्ध के बाद की स्थिति को दर्शाती है। उस वक्त भारत जैसे कई देश किसी दूसरी ताकतों के शासन के अधीन थे।

विज्ञापन
UN Security Council needs to include India former New Zeland PM Helen Clark Said Updates
Helen Clark - फोटो : Social Media

विस्तार

न्यूजीलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री हेलेन क्लार्क ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए भारत की पैरवी की है। उन्होंने मंगलवार को भारत का समर्थन करते हुए कहा कि इस शक्तिशाली निकाय का विस्तार करने की जरूरत है। भारत दुनिया में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। भारत भू-राजनीतिक और एक बड़ी आर्थिक ताकत है। ऐसे में वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता का हकदार है।

विज्ञापन

उन्होंने 2028-29 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की अस्थायी सदस्यता उम्मीदवारी पर कहा कि सुरक्षा परिषद पुरानी पड़ चुकी है। यह 1945 के युद्ध के बाद की स्थिति को दर्शाती है। उस वक्त भारत जैसे कई देश किसी दूसरी ताकतों के शासन के अधीन थे। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को उसकी वर्तमान सदस्यता के साथ विस्तार की जरूरत है। उसमें भारत को भी शामिल किया जाना चाहिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के नॉर्थ लॉन में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की अगुवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए जाने पर क्लार्क ने कहा कि उन्हें आशा है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस अच्छी तरह मनेगा। मैं योग के लाभों को भलीभांति जानता हूं और उसके फायदों का अनुभव भी कर चुका हूं। मेरे ससुर एक योग शिक्षक थे, ऐसे में योग के प्रति झुकाव स्वभाविक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed