फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UN security council meeting india slam pakistan target china ruchira kamboj

संयुक्त राष्ट्रः UN में भारत ने फिर पाकिस्तान को धोया! चीन को लेकर कही बड़ी बात

Fri, 13 Jan 2023 12:04 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क, Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 13 Jan 2023 12:04 PM IST
सार

संयुक्त राष्ट्रः  रुचिरा कंबोज ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कानून का शासन होना चाहिए, जिससे देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को आक्रामकता, आतंकवाद से कोई खतरा ना रहे। 

विज्ञापन
UN security council meeting india slam pakistan target china ruchira kamboj
संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज - फोटो : ANI

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र में सुरक्षा परिषद की एक बैठक में गुरुवार को भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को जमकर धो दिया। भारत ने कहा है कि जो देश अपने तुच्छ राजनैतिक फायदे के लिए पड़ोसी देशों में आतंकवाद फैलाते हैं, उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। माना जा रहा है कि भारत ने पाकिस्तान का नाम लिए उसी पर निशाना साधा है। भारत ने ये भी कहा कि अब दुनिया के देशों को आतंकवाद के खिलाफ एक साथ खड़े होना चाहिए। भारत ने सुरक्षा परिषद की इस बैठक में परोक्ष रूप से चीन की भी सीमा समझौतों का उल्लंघन करने के लिए आलोचना की। 

विज्ञापन


गुरुवार को जापान की अध्यक्षता में सुरक्षा परिषद में खुली चर्चा हुई। इस दौरान संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कानून का शासन होना चाहिए, जिससे देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को आक्रामकता, आतंकवाद से कोई खतरा ना रहे। यह तभी संभव होगा, जब सब देश आतंकवाद जैसे खतरों से निपटने के लिए साथ आएं। कंबोज ने कहा कि राजनैतिक फायदे के लिए दोहरे मापदंड नहीं अपनाए जाने चाहिए।  
विज्ञापन


रुचिरा कंबोज ने कहा कि कानून का शासन तभी लागू हो सकता है जब सभी देश एक दूसरे की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करें, उसी तरह जैसे वह खुद अपनी संप्रभुता के लिए सम्मान चाहते हैं। भारतीय राजदूत ने बातों ही बातों में चीन को भी निशाने पर ले लिया। उन्होंने कहा कि समझौतों का पालन कानून के शासन की पहली शर्त है। मतलब दो देशों के बीच जो समझौते होते हैं, उनका पालन किया जाना चाहिए और उसमें बदलाव के लिए एकतरफा कोशिश नहीं की जानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक में संयुक्त राष्ट्र के महसचिव एंटोनियो  गुतारेस भी शामिल हुए। इस दौरान गुतारेस ने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया में इन दिनों कानून का राज कमजोर हुआ है। हर देश और क्षेत्र में आम नागरिकों को बड़े परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। इंसानों की जान जाना, गरीबी और भुखमरी में बढ़ोतरी हुई है। कुछ देश बेशर्मी के साथ परमाणु हथियारों का गैरकानूनी रूप से इस्तेमाल कर रहे हैं। गुतारेस ने कहा कि रूस यूक्रेन युद्ध के कारण दुनिया में बहुत बड़ा मानवीय संकट खड़ा हो गया है। किसी भी देश को अपनी सीमा में मिलाना इंटरनेशनल लॉ का उल्लंघन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed