फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UN climate chief Simon Steele says India exceeded key climate targets

UN: 'भारत प्रमुख जलवायु लक्ष्यों को पार कर चुका', साइमन बोले- स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग कर तेजी से विकास संभव

Thu, 20 Feb 2025 07:08 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 20 Feb 2025 07:08 AM IST
सार

जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन के कार्यकारी सचिव साइमन स्टील ने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग करके भारत के तेजी से विकास करने पर उसकी आर्थिक समृद्धि के लिए बड़ा लाभ होगा। इससे और लाखों रोजगार पैदा होंगे, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी।

विज्ञापन
UN climate chief Simon Steele says India exceeded key climate targets
संयुक्त राष्ट्र जलवायु प्रमुख साइमन स्टील - फोटो : अमर उजाला/ एजेंसी

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन प्रमुख साइमन स्टील ने कहा कि भारत पहले से ही अपने प्रमुख जलवायु लक्ष्यों को पूरा कर रहा है और उनसे आगे निकल रहा है। भारत के पास स्वच्छ ऊर्जा और उद्योग का उपयोग करके और भी तेजी के साथ विकास करने का मौका है।

विज्ञापन


स्टील ने एक साक्षात्कार में इस बात का विशेष रूप से उल्लेख किया कि भारत की अनूठी भौगोलिक स्थिति और विशाल जनसंख्या का मतलब है कि बड़ी संख्या में लोग जलवायु प्रभावों के प्रति संवेदनशील हैं। इसलिए, यह स्पष्ट है कि लोगों, समुदायों, बुनियादी ढांचे और व्यवसायों को लचीला बनाने के लिए निवेश करने की आवश्यकता है। भारत के जलवायु लक्ष्यों को पूरा करने का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि उसने रिकॉर्ड समय में 100 गीगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन की क्षमता स्थापित किया है और हर गांव में बिजली उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन


जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन के कार्यकारी सचिव स्टील ने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग करके भारत के तेजी से विकास करने पर उसकी आर्थिक समृद्धि के लिए बड़ा लाभ होगा। इससे और लाखों रोजगार पैदा होंगे, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी, सभी के लिए अधिक किफायती और सुरक्षित ऊर्जा सुलभ होगी और लोगों के जीवन स्तर में तेजी से सुधार होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट भौगोलिक स्थिति भारत की ताकत
सटील ने कहा, उत्तर में पिघलते ग्लेशियरों से लेकर अधिक शक्तिशाली तूफानों, चक्रवातों और खाद्य असुरक्षा तक, भारत की विशिष्ट भौगोलिक स्थिति और विशाल जनसंख्या के कारण बड़ी संख्या में लोग जलवायु प्रभावों के प्रति संवेदनशील हैं, लेकिन यह विशिष्ट भौगोलिक और विशाल जनसंख्या भारत को मजबूत भी बनाती है। यह बढ़ती हुई आबादी है, जिसे इस और आने वाले दशकों में स्वच्छ और जलवायु-अनुकूल उद्योगों में समृद्ध होने के लिए आवश्यक कौशल के साथ शिक्षित किया जा रहा है।


भारत सौर सुपरपॉवर
पिछले हफ्ते भारत के दौरे पर आए स्टील ने भारत को सौर सुपरपॉवर बताया था। उन्होंने भारत से अपनी संपूर्ण अर्थव्यवस्था को शामिल करते हुए एक महत्वाकांक्षी जलवायु योजना विकसित करने का आग्रह किया और कहा था कि वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा में उछाल को और अधिक मजबूती से अपनाने से उसकी आर्थिक उन्नति को गति मिलेगी। उन्होंने जलवायु परिवर्तन को कम करने के लिए भारत के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा था कि कुछ सरकारें केवल बातें करती हैं, जबकि भारत काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed