{"_id":"5eb2d18a8ebc3e9025769b5b","slug":"un-agencies-issued-guidelines-to-reopen-schools-and-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल और कॉलेजों को फिर से खोलने के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने जारी किए दिशा-निर्देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्कूल और कॉलेजों को फिर से खोलने के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने जारी किए दिशा-निर्देश
Wed, 06 May 2020 08:32 PM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Wed, 06 May 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने शैक्षणिक संस्थाओं के बड़े स्तर पर बंद रहने को लेकर चिंता जताई है। एजेंसियों ने बंद के कारण बच्चों की पढ़ाई और उनके कल्याण को अप्रत्याशित खतरा होने को लेकर सचेत किया। इस दौरान स्कूलों को फिर से खोलने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण दुनियाभर में लॉकडाउन लागू है, जिसके कारण सभी जगह स्कूल और कॉलेज बंद हैं।
यूनेस्को, यूनिसेफ, विश्व बैंक और विश्व खाद्य कार्यक्रम की तरफ से तैयार दिशा-निर्देशों के मुताबिक, "राष्ट्रीय और स्थानीय प्राधिकारियों को स्कूल फिर से खोलने का फैसला बच्चों के हित और सार्वजनिक स्वास्थ्य के संबंध में समग्र विवेचना को ध्यान में रखकर करना चाहिए। यह विवेचना शिक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य और सामाजिक-आर्थिक कारक से जुड़े फायदों और जोखिमों के आकलन पर आधारित होनी चाहिए।"
विज्ञापन
एजेंसियों की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि स्कूल बंद करने का कोरोना वायरस के संक्रमण की दर पर क्या असर हुआ है, इसका आकलन करने के लिए अभी पर्याप्त साक्ष्य नहीं हैं, लेकिन बच्चों की सुरक्षा और उनके सीखने की प्रक्रिया में स्कूल बंद होने के दुष्प्रभाव के बारे में लिखित प्रमाण मौजूद हैं।
विज्ञापन
इनमें चिंता जताते हुए कहा गया है कि हाल के दशकों में बच्चों की शिक्षा तक पहुंच बढ़ाने में जो सफलता मिली है, वो स्कूल बंद होने के कारण बर्बाद हो सकता है।