फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ukrainian Drone Attack Youth from Odisha killed in drone attack in Russia; efforts to retrieve body underway

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के ड्रोन हमले में भारतीय की मौत, नौकरी की तलाश में मॉस्को गया था ओडिशा का युवक

Mon, 18 May 2026 05:39 PM IST
Sandhya Kumari न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Mon, 18 May 2026 05:39 PM IST
सार

ओडिशा के गंजाम निवासी ए रामैया की रूस में यूक्रेनी ड्रोन हमले में मौत हो गई। रोजगार के लिए गए युवक का शव भारत लाने के लिए प्रशासन भारतीय दूतावास से संपर्क कर रहा है।

विज्ञापन
Ukrainian Drone Attack Youth from Odisha killed in drone attack in Russia; efforts to retrieve body underway
रूस-यूक्रेन जंग - फोटो : PTI

विस्तार

ओडिशा के गंजाम जिले के एक व्यक्ति की रूस में यूक्रेन के ड्रोन हमले में मौत हो गई है। वह रोजगार की तलाश में रूस गया था। यह घटना रविवार को मॉस्को क्षेत्र में हुई।

विज्ञापन

एक महीने पहले रूस गया था युवक

मृतक की पहचान गंजाम जिले के चिकिटी ब्लॉक के माधबन्धा गांव निवासी ए रामैया के रूप में हुई है। रामैया करीब एक महीने पहले रूस गया था। उसके एक दोस्त ने परिवार को इस दुखद घटना की सूचना दी। इसके बाद परिवार ने शव को घर वापस लाने की सुविधा के लिए गंजाम के जिलाधिकारी कीर्ति वासन वी से संपर्क किया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- PM Modi Norway Visit: नॉर्वे के समकक्ष स्टोरे के साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक, व्यापार और तकनीक पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पत्रकारों को बताया, हमें मॉस्को में रामैया की दुर्भाग्यपूर्ण मौत की जानकारी मिली है। हमने दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर के कार्यालय से संपर्क किया है। रेजिडेंट कमीशन प्रोटोकॉल के अनुसार राजनयिक चैनलों के माध्यम से भारतीय दूतावास से संपर्क कर रहा है ताकि उनके पार्थिव शरीर को ओडिशा लाया जा सके।

शव वापसी के प्रयास

गंजाम के जिलाधिकारी ने बताया कि रामैया के पार्थिव शरीर को वापस लाने के लिए दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर के कार्यालय से संपर्क किया गया है। रेजिडेंट कमीशन अब भारतीय दूतावास के साथ राजनयिक चैनलों के माध्यम से समन्वय कर रहा है। यह प्रक्रिया अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के तहत पूरी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि शव को जल्द से जल्द ओडिशा लाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़े- ईरान: राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- US से बातचीत से इनकार करना तर्कसंगत नहीं, अपने अधिकारों की करते रहेंगे रक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed