{"_id":"621f8994347b747ad05853fe","slug":"ukraine-crisis-vice-chief-air-marshal-sandeep-singh-said-that-sanctions-on-russia-have-no-effect-on-the-indian-air-force-latest-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन संकट: वाइस चीफ एयर मार्शल बोले- रूस पर प्रतिबंधों का वायु सेना पर कोई असर नहीं, जानें और क्या कहा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यूक्रेन संकट: वाइस चीफ एयर मार्शल बोले- रूस पर प्रतिबंधों का वायु सेना पर कोई असर नहीं, जानें और क्या कहा?
Wed, 02 Mar 2022 08:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 02 Mar 2022 08:43 PM IST
सार
रूस पर अमेरिकी प्रतिबंधों का भारतीय वायु सेना पर असर के बारे में उन्होंने कहा कि चीजें अभी भी सामने आ रही हैं। आपने देखा है हमारी स्थिति बहुत मजबूत है। दोनों देशों के साथ हमारे संबंध मजबूत बने हुए हैं।
विज्ञापन
संदीप सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन संकट के बीच वाइस चीफ एयर मार्शल संदीप सिंह ने बुधवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि रूस पर अमेरिका के प्रतिबंधों की वजह से भारतीय वायु सेना की योजनाओं पर कुछ खास असर नहीं पड़ेगा। दोनों देशों के साथ भारत के रिश्ते पहले की तरह ही मजबूत रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह बात जरूर है कि एक-दो महीने उपकरण मिलने में कठिनाई हो सकती है, क्योंकि हमारे 70 फीसदी रक्षा उपकरण रूस से ही आते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि मौजूदा समय में हालात कठिन दौर से गुजर रहे हैं। फिर भी रूस के साथ हमारे संबंध जारी रहेंगे। दरअसल, यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद कई देशों ने रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए हैं। इसमें अमेरिका सहित कई पश्चिमी देश भी शामिल हैं।
विज्ञापन
रूस पर अमेरिकी प्रतिबंधों का भारतीय वायु सेना पर असर के बारे में उन्होंने कहा कि चीजें अभी भी सामने आ रही हैं। आपने देखा है हमारी स्थिति बहुत मजबूत है। दोनों देशों के साथ हमारे संबंध मजबूत बने हुए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम स्थिति का मूल्यांकन कर रहे हैं। कुछ कठिनाइयां होंगी, इसमें कोई संदेह नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि इससे हमें ज्यादा प्रभावित नहीं होना चाहिए। हम पहले भी इस तरह के स्थितियों से गुजर चुके हैं। हो सकता है कि यह उससे भी ज्यादा गंभीर होगा, लेकिन मुझे लगता है कि यह हमें गंभीर रूप से प्रभावित नहीं करेगा।