{"_id":"68d5818f5fb33628ab0ce40c","slug":"uk-pm-starmer-says-keir-starmer-s-sharia-law-comments-are-nonsense-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: सादिक खान के बचाव में उतरे PM स्टार्मर, ट्रंप के लंदन में शरिया कानून लागू होने वाले बयान को बताया 'बकवास'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
UK: सादिक खान के बचाव में उतरे PM स्टार्मर, ट्रंप के लंदन में शरिया कानून लागू होने वाले बयान को बताया 'बकवास'
Thu, 25 Sep 2025 11:24 PM IST
राहुल कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: राहुल कुमार
Updated Thu, 25 Sep 2025 11:24 PM IST
सार
पीएम स्टार्मर ने ट्रंप के लंदन में शरिया कानून लागू होने के दावे को बकवास करार दिया है। पीएम स्टार्मर ने लंदन के मेयर सादिक खान का बचाव करते हुए कहा कि सादिक खान एक बहुत अच्छे व्यक्ति हैं।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, कीर स्टार्मर
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान की आलोचना की है। पीएम स्टार्मर ने ट्रंप के लंदन में शरिया कानून लागू होने के दावे को बकवास करार दिया है। यही नहीं पीएम स्टार्मर ने लंदन के मेयर सादिक खान का बचाव करते हुए कहा कि सादिक खान एक बहुत अच्छे व्यक्ति हैं।
विज्ञापन
एक न्यूज चैनल से स्टार्मर ने कहा, लंदन में शरिया कानून लागू करने का विचार पूरी तरह बकवास है। यह उन मुद्दों में से एक है, जिस पर मैं ट्रंप से असहमत हूं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लंदन में कानूनी व्यवस्था और लोकतांत्रिक ढांचा मजबूत है और किसी भी धार्मिक कानून को लागू करने का कोई प्रयास नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र महासभा में ट्रंप ने यूरोप की आप्रवास नीतियों की आलोचना करते हुए कहा था कि लंदन में अब शरिया कानून लागू करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने सादिक खान को भयावह मेयर कहा था। सादिक खान स्टार्मर की लेबर पार्टी से हैं। वह 2016 में लंदन के पहले मुस्लिम मेयर बने और इसके बाद दो बार पुनः निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Nepal: नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री कार्की का देश के नाम संबोधन, अब 16 साल के युवा कर सकेंगे चुनाव में मतदान
ट्रंप और सादिक खान के बीच विवाद पुराना
ट्रंप और खान के बीच विवाद लंबे समय से जारी है। यह विवाद 2017 में शुरू हुआ, जब खान ने ट्रंप के मुस्लिम बहुल देशों पर यात्रा प्रतिबंध के प्रस्ताव की आलोचना की थी। स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन में ट्रंप की आलोचना केवल राजनीतिक बयानबाजी है और वास्तविकता से इसका कोई लेना-देना नहीं। हाल ही में ट्रंप ने ब्रिटेन में शाही स्वागत और भव्य कार्यक्रमों के दौरान अमेरिकी-ब्रिटिश संबंधों की सराहना की थी। ट्रंप के बयान पर सादिक खान ने प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें (ट्रंप को) जातिवादी, लिंगभेदी और इस्लामोफोबिक बताया था।