{"_id":"61623b5d8ebc3ed33b35e744","slug":"uk-high-commissioner-alex-ellis-said-people-desperate-to-come-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन के उच्चायुक्त बोले: भारत आने को बेकरार हैं वहां के लोग, मोदी सरकार जारी कर सकती है नए निर्देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ब्रिटेन के उच्चायुक्त बोले: भारत आने को बेकरार हैं वहां के लोग, मोदी सरकार जारी कर सकती है नए निर्देश
Sun, 10 Oct 2021 06:31 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 10 Oct 2021 06:31 AM IST
सार
ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने कहा कि ब्रिटेन और भारत के बीच कोविशील्ड टीके को लेकर हुआ फैसला सराहनीय है। भारतीय लोग अब बिना क्वारंटीन नियमों के ब्रिटेन में दाखिल हो सकते हैं। अगला कदम दोनों देशों के बीच लोगों के आवागमन को बढ़ाना है। व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को अधिक रियायत दी जाएगी जिससे वे भारत आ सके।
विज्ञापन
भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने शनिवार को कहा है कि ब्रिटेन और भारत के बीच कोविशील्ड टीके को लेकर किया गया फैसला सराहनीय है। अब अगला कदम दोनों देशों के बीच लोगों के आवागमन को बढ़ाना है। ब्रिटेन के लोग भारत आने को बेकरार हैं।
विज्ञापन
एलेक्स ने कहा कि ब्रिटेन और भारत के बीच कोविशील्ड टीके को लेकर बृहस्पतिवार को हुआ फैसला सराहनीय है। भारतीय लोग अब बिना क्वारंटीन नियमों के ब्रिटेन में दाखिल हो सकते हैं। अगला कदम दोनों देशों के बीच लोगों के आवागमन को बढ़ाना है। व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को अधिक रियायत दी जाएगी जिससे वे भारत आ सके। इसके लिए और विमान सेवा शुरू की जाएगी जिससे अधिक से अधिक लोग आसानी से भारत पहुंच सकें।
विज्ञापन
भारत सरकार जारी कर सकती है नए निर्देश
सूत्रों के अनुसार ब्रिटेन में कोविशील्ड टीका लगवा चुके भारतीय लोगों को क्वारंटीन करने की बंदिशें खत्म होने के बाद भारत सरकार भी ब्रिटेन के नागरिकों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी कर सकती है। ब्रिटेन ने जिस तरह से अपना फैसला बदला है उसी तर्ज पर भारत सरकार भी अपने द्वारा लागू दिशा-निर्देशों में बदलाव कर सकती है।
विज्ञापन