{"_id":"5ff9a3398ebc3e333759870f","slug":"uk-covid-variant-test-positive-in-india-till-now-total-90-infected-with-new-coronavirus-strain","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में कोरोना के नए स्ट्रेन से अब तक 90 संक्रमित, रखी जा रही कड़ी नजर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देश में कोरोना के नए स्ट्रेन से अब तक 90 संक्रमित, रखी जा रही कड़ी नजर
Sat, 09 Jan 2021 06:06 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 09 Jan 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
corona vaccine, rehearsal
- फोटो : amar ujala
ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित लोगों की संख्या भारत में 90 से अधिक हो गई है। यह जानकारी शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दी। इन 90 मामलों में वे 82 मामले भी शामिल हैं, जिनकी घोषणा मंत्रालय ने शुक्रवार तक की थी। मंत्रालय ने कहा कि पहली बार ब्रिटेन में सामने आए कोरोना वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित कुल लोगों की संख्या अब 90 हो गई है।
विज्ञापन
मंत्रालय ने पहले जानकारी दी थी कि संबंधित राज्य सरकारों ने इन सभी लोगों को कोरोना वायरस के लिए निर्दिष्ट अस्पतालों में पृथक-वास में रखा है। मंत्रालय ने बताया था कि उनके संपर्क में आए लोगों को भी पृथक-वास में रखा गया है। ऐसे लोगों के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों, परिवार के लोगों और अन्य का पता लगाने की व्यापक पहल शुरू की गई है, साथ ही जीनोम सीक्वेंसिंग भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थिति पर नजर रखी जा रही है और ज्यादा निगरानी, कंटेनमेंट, जांच और नमूनों को निर्दिष्ट प्रयोगशालाओं तक भेजने के लिए राज्यों को नियमित सलाह दी जा रही है। ब्रिटेन में पाया गया कोरोना वायरस का नया स्वरूप डेनमार्क, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन, फ्रांस, स्पेन, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, कनाडा, जापान, लेबनान और सिंगापुर सहित कई देशों में मिला है।