फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UIDAI will issue guidelines for sharing Aadhaar card number

आधार चुनौती का असर : आधार संख्या शेयर करने के लिए दिशानिर्देश जारी करेगी यूआईडीएआई

Mon, 13 Aug 2018 04:13 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Mon, 13 Aug 2018 04:13 AM IST
विज्ञापन
UIDAI will issue guidelines for sharing Aadhaar card number
प्रतीकात्मक तस्वीर

अपना आधार नंबर सोशल मीडिया में शेयर कर विवादों में घिरे भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) प्रमुख आरएस शर्मा के मामले को यूआईडीएआई ने गंभीरता से लिया है। यूआईडीएआई एक योजना तैयार करने की कोशिश कर रहा है, जिसमें लोगों को यह समझाया जा सके कि अपने आधार नंबर को कहां शेयर किया जाए और कहां नहीं।

विज्ञापन


दरअसल, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) आधार नंबर को पैन कार्ड नंबर, बैंक अकाउंट नंबर और क्रेडिट कार्ड नंबर के समान बनाना चाहता है। वहा चाहता है कि उपभोक्ता इसे सार्वजनिक मंचों में रखने से बचें।
विज्ञापन


इस योजना के बारे में बताते हुए प्राधिकरण के सीईओ अजय भूषण पांडेय ने कहा कि लोगों को यह बताना जरूरी है कि वह आधार का कहीं भी बिना किसी डर के इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (एफएक्यू) जारी किया जाना जरूरी हो गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार एफएक्यू में करीब एक दर्जन सवालों के जवाब दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि शर्मा की आधार चुनौती के बाद भी प्राधिकरण ने 31 जुलाई को लोगों को सलाह दिया कि वे 12 अंकों की अपनी आधार संख्या सार्वजनिक न करें और न ही लोगों को इस तरह की चुनौती दें।


यह था मामला : 
हाल ही में ट्राई के अध्यक्ष आरएस शर्मा ने ट्विटर पर अपना आधार नंबर लिखकर उसे हैक करने की चुनौती दी थी। इस चुनौती के कुछ घंटे बाद ही एक हैकर ने उनकी कुछ निजी जानकारियां ट्वीट पर लीक कर दी। जिसके बाद लोगों को लगने लगा कि आधार नंबर की वजह से उनकी जानकारी भी खतरे में हैं। इसको देखते हुए यूआईडीएआई लोगों के मन का डर खत्म करने की कोशिश में जुटा हुआ है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed