{"_id":"5abefb074f1c1bf1618b494e","slug":"uidai-restores-airtel-authorisation-to-conduct-aadhaar-based-verification-of-customers","type":"story","status":"publish","title_hn":"UIDAI ने दी मंजूरी, अब मोबाइल कनेक्शन के लिए आधार सत्यापन कर पाएगा एयरटेल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
UIDAI ने दी मंजूरी, अब मोबाइल कनेक्शन के लिए आधार सत्यापन कर पाएगा एयरटेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 31 Mar 2018 08:35 AM IST
विज्ञापन
भारती एयरटेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड बनाने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने भारती एयरटेल ग्रुप को थोड़ी राहत दे दी है। एयरटेल अब अपने मोबाइल ग्राहकों का आधार के जरिए सत्यापन कर पाएगा। हालांकि एयरटेल के पेमेंट बैंक पर ग्राहकों की पहचान का आधार के जरिए ई-सत्यापन करने पर पाबंदी जारी रखी गई है।
विज्ञापन
यूआईडीएआई सूत्रों के अनुसार, एयरटेल को हर तीसरे माह आधार अधिनियम के तहत चलने की रिपोर्ट जमा करानी होगी। यह निर्णय तब लिया गया है, जब सत्यापन के बिना एयरटेल को कुछ गंभीर मुद्दों से जूझना पड़ा और उसकी तरफ से यूआईडीएआई को इसके संबंध में नियमित जानकारी देने की बात कही गई।
विज्ञापन
पिछले साल एयरटेल की टेलीकॉम और पेमेंट बैंक कंपनियां तब निशाने पर आ गई थी, जब सुनील मित्तल के मालिकाना हक वाली इस कंपनी पर अपने मोबाइल उपभोक्ताओं को बताए बिना अपने बैंक में उनके खाते खोल देने की बात सामने आई थी। इन उपभोक्ताओं की गैस सब्सिडी के करोड़ों रुपये भी इसके चलते एयरटेल पेमेंट बैंक में जमा हो गए थे। दिसंबर में केंद्र सरकार के निर्देश पर यूआईडीएआई ने कंपनी की आधार के जरिए ई-सत्यापन करने की सुविधा अस्थायी तौर पर बंद कर दी थी।
विज्ञापन